शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. union minister ananth kumar hegde says if a hand touches a hindu girl
Written By
Last Modified: सोमवार, 28 जनवरी 2019 (09:04 IST)

कोई हिन्दू लड़की को छुए तो उसके हाथ नहीं बचना चाहिए, मोदी के मंत्री का विवादित बयान

कोई हिन्दू लड़की को छुए तो उसके हाथ नहीं बचना चाहिए, मोदी के मंत्री का विवादित बयान - union minister ananth kumar hegde says if a hand touches a hindu girl
लोकसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच राजनेता विवादित बयान देने से भी नहीं चूक रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े ने विवादित बयान देते हुए कहा कि जो कोई भी किसी हिन्दू लड़की को छूने की कोशिश करेगा, उसके हाथ नहीं बचने चाहिए। 
 
कोडगू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 'हमें अपने समाज की प्राथमिकताओं के बारे में फिर से विचार करना होगा। हमें जाति के बारे में नहीं सोचना चाहिए। अगर हिन्दू लड़की को कोई हाथ लगाने की कोशिश करता है, तो उसका हाथ नहीं बचना चाहिए।
 
हेगड़े सत्तारूढ़ पार्टी के पहले ऐसे नेता नहीं हैं जिन्होंने ऐसा विवादित बयान दिया हो। हेगड़े से पहले शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी अपने बयान के जरिए विवाद खड़ा कर चुके हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा था कि उनके पास कोई नेता नहीं है इसलिए वह चॉकलेटी चेहरे ला रहे हैं। उनका इशारा प्रियंका गांधी की ओर था।
 
हेगड़े ने 2 जनवरी को सबरीमाला मंदिर के मुद्दे को लेकर केरल सरकार पर निशाना साधा था और कहा था कि उन्होंने सरकार के इस मामले को संभालने की तुलना हिन्दुओं के साथ 'दिनदहाड़े रेप' से की थी। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से सरकार इस मामले को हैंडल कर रही है उससे यह मामला अब 'हिन्दुओं से दिनदहाड़े रेप' की तरह हो चला है।  (Photo courtesy: ANI)
ये भी पढ़ें
एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ने मिताली बोरुदे से की शादी