• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. loksabha election : First candidates list of BSP
Written By
Last Modified: लखनऊ , शुक्रवार, 22 मार्च 2019 (15:13 IST)

लोकसभा चुनाव : बसपा ने जारी की 11 प्रत्याशियों की पहली सूची

लोकसभा चुनाव : बसपा ने जारी की 11 प्रत्याशियों की पहली सूची - loksabha election : First candidates list of BSP
लखनऊ। बसपा ने शुक्रवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की। जद—एस छोड़ कर बसपा में आए दानिश अली को अमरोहा से प्रत्याशी बनाया गया है। अली जनता दल—सेक्यूलर में महासचिव थे। वह पिछले हफ्ते ही बसपा में शामिल हुए हैं। 
 
पार्टी की विज्ञप्ति में बताया गया कि बसपा ने हाजी फजलुर्रहमान को सहारनपुर से, मलूक नागर को बिजनौर से और गिरीश चंद्र को नगीना से उम्मीदवार घोषित किया है।
 
हाजी मोहम्मद याकूब को मेरठ से, सतबीर नागर को गौतम बुद्ध नगर से, योगेश वर्मा को बुलंदशहर से, अजीत बालियां को अलीगढ़ से, मनोज कुमार सोनी को आगरा से, राजवीर सिंह को फतेहपुर सीकरी से और रूचि वीरा को आंवला लोकसभा सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। (भाषा)