शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Lok Sabha Elections 2019 Congress list of candidates
Written By
Last Updated : गुरुवार, 28 मार्च 2019 (23:45 IST)

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से टिकट

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस ने जारी की एक और लिस्ट, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से टिकट - Lok Sabha Elections 2019 Congress list of candidates
नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए 31 और उम्मीदवारों की सूची गुरुवार को जारी की। कांग्रेस चुनाव समिति के प्रभारी मुकुल वासनिक ने यह सूची जारी करते हुए बताया कि पार्टी ने गुजरात के लिए 6, राजस्थान के लिए 19 और उत्तरप्रदेश के लिए 6 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इसके साथ ही पार्टी ने अब तक लोकसभा की 293 सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं।

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जोधपुर से दिया टिकट दिया गया है। बाड़मेर से जसवंत सिंह के बेटे मानवेन्द्र सिंह को टिकट दिया गया है।
ये भी पढ़ें
मोदी का 3 राज्यों में चुनाव प्रचार, सपा-रालोद-बसपा गठबंधन को बताया 'सराब'