शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Lok Sabha Elections 2019
Written By
Last Updated : रविवार, 10 मार्च 2019 (19:45 IST)

जानिए, लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देश में कब-कब होंगे मतदान

जानिए, लोकसभा चुनाव 2019 के लिए देश में कब-कब होंगे मतदान - Lok Sabha Elections 2019
नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने रविवार शाम को 17वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। 7 चरणों में होने वाले ये चुनाव 11 अप्रैल से 19 मई के बीच होंगे और 23 मई को नतीजों का ऐलान होगा। आइये, यह जानिए कि देश में कब-कब होगा मतदान...
 
 
पहले चरण में 20 राज्यों में 91 सीटों पर चुनाव होंगे (11 अप्रैल को)  
दूसरे चरण में 13 राज्यों में 97 सीटों पर चुनाव होंगे (18 अप्रैल को)  
तीसरे चरण  में 14 राज्यों में 115 सीटों पर चुनाव होंगे (23 अप्रैल को)  
चौथे चरण में 9 राज्यों में 71 सीटों पर चुनाव होंगे (29 अप्रैल को ) 
पांचवें चरण में 7 राज्यों में 51 सीटों पर चुनाव होंगे (6 मई को)  
छठे चरण में 7 राज्यों में 59 सीटों पर चुनाव होंगे (12 मई को ) 
सातवें चरण 8 राज्य 59 सीटों पर चुनाव होंगे (19 मई को)  
 
 
पहला चरण- 11 अप्रैल-  20 राज्यों की 91 सीटों पर चुनाव- आंध्र प्रदेश 25, अरुणाचल 2, असम 5, बिहार 4, छत्तीसगढ़ 1, जम्मू-कश्मीर 2, महाराष्ट्र 7, मणिपुर 1, मेघालय 1, मिजोरम 1, नागालैंड 1, ओडिशा 4, सिक्किम 1, तेलंगाना 17, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, उत्तराखंड 5, पश्चिम बंगाल 2, अंडमान निकोबार 1 , लक्षद्वीप 1 लोकसभा सीट।
 
दूसरा चरण- 18 अप्रैल-  13 राज्यों की 97 सीटों पर चुनाव- असम 5, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 3, जम्मू-कश्मीर 2, कर्नाटक 14, महाराष्ट्र 10, मणिपुर 1, ओडिशा 5, तमिलनाडु 39, त्रिपुरा 1, उत्तर प्रदेश 8, पश्चिम बंगाल 3 , पुद्दुचेरी 1 लोकसभा सीट।
 
तीसरा चरण- 23 अप्रैल- 14 राज्यों की 115 सीटों पर चुनाव- असम 4, बिहार 5, छत्तीसगढ़ 7 सीटें, गुजरात 26, गोवा 2, जम्मू-कश्मीर 1, कर्नाटक 14, केरल 20, महाराष्ट्र 14, ओडिशा 6, उत्तर प्रदेश 10, पश्चिम बंगाल 5, दादर नागर हवेली 1, दमन दीव 1 लोकसभा सीट। 
 
चौथा चरण- 29 अप्रैल-  9 राज्यों 71 सीटों पर चुनाव- बिहार 5, जम्मू-कश्मीर 1, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 6, महाराष्ट्र 17, ओडिशा 6, राजस्थान 13, उत्तर प्रदेश 13, पश्चिम बंगाल 8 लोकसभा सीटें।
 
पांचवां चरण- 6 मई- 7 राज्यों की 51 सीटों पर चुनाव- बिहार 5, जम्मू कश्मीर 2, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 7, राजस्थान 12, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 7 लोकसभा सीटें।
 
छठवां चरण- 12 मई- 7 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव- बिहार 8, हरियाणा 10, झारखंड 4, मध्यप्रदेश 8, उत्तर प्रदेश 14, पश्चिम बंगाल 8, दिल्ली 7 लोकसभा सीटें।
 
सातवां चरण- 19 मई -  8 राज्यों की 59 सीटों पर चुनाव- बिहार 8, झारखंड 3, मध्यप्रदेश 8, पंजाब 13, चंडीगढ़ 1, पश्चिम बंगाल 9, हिमाचल 4, उत्तर प्रदेश 13 लोकसभा सीटें।