शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Gadkari says, BJP is not party of only Modi or Shah
Written By
Last Modified: शनिवार, 11 मई 2019 (08:21 IST)

गडकरी का बड़ा बयान, भाजपा सिर्फ मोदी या शाह की पार्टी नहीं

गडकरी का बड़ा बयान, भाजपा सिर्फ मोदी या शाह की पार्टी नहीं - Gadkari says, BJP is not party of only Modi or Shah
नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी न कभी केवल अटल जी की बनी, न कभी अडवाणी जी की और न ही यह कभी केवल अमित शाह या नरेंद्र मोदी की पार्टी बन सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित पार्टी है और यह कहना गलत है कि भाजपा मोदी-केन्द्रित हो गई है।
 
इस सवाल के जवाब में कि क्या भाजपा में 'इंदिरा इज इंडिया एंड इंडिया इज इंदिरा' की तर्ज पर 'मोदी ही भाजपा और भाजपा ही मोदी' वाली स्थिति हो गई है, गडकरी ने कहा कि भाजपा जैसी पार्टी व्यक्ति-केन्द्रित कभी नहीं हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को पिछली बार से भी अधिक सीटें मिलेंगी। 
 
गडकरी ने कहा कि भाजपा विचारधारा पर आधारित पार्टी है। यहां पर परिवार राज नहीं हो सकता। यह धारणा गलत है कि भाजपा मोदी केन्द्रित हो गई है। पार्टी का संसदीय दल है जो सभी अहम फैसले करता है। उन्होंने तर्क दिया कि पार्टी और उसका नेता एक दूसरे के पूरक हैं।
 
उन्होंने कहा कि पार्टी बहुत मजबूत हो, लेकिन नेता मजबूत नहीं है तो चुनाव नहीं जीता जा सकता है। इसी तरह नेता कितना भी मजबूत हो लेकिन पार्टी मजबूत नहीं होने पर भी काम नहीं चलेगा। हां, यह सही है जो सबसे लोकप्रिय जननेता होता है वह स्वाभाविक रूप से सामने आता ही है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
प्रियंका ने की ट्यूमर से परेशान बच्ची की मदद, प्राइवेट प्लेन से भेजा दिल्ली, अब एम्स में होगा इलाज