मंगलवार, 22 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. expelled trinamool mp anupam hazra joins bjp
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 12 मार्च 2019 (23:40 IST)

तृणमूल के सांसद अनुपम हाजरा भाजपा में शामिल

Trinamool Congress
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस से हाल में निष्कासित एक सांसद और कांग्रेस तथा मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के एक-एक विधायक आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
 
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अनुपम हाजरा, कांग्रेस के विधायक दुलाल चंद बार और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक खगेन मूर्मु ने यहां भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
 
इस अवसर पर भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकुल राय भी उपस्थित थे। हाजरा को तृणमूल कांग्रेस ने कुछ दिन पूर्व नष्कासित कर दिया था।
 
राय ने इस अवसर पर कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के साथ ही कांग्रेस और माकपा से त्रस्त है और वे उनसे मुक्ति चाहते हैं। 
 
उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ेंगे। विजयवर्गीय ने कहा कि लोग ममता सरकार के कुशासन से पीड़ित हैं और वे सत्ता में बदलाव चाहते हैं ताकि राज्य का तेजी से विकास हो सके।
ये भी पढ़ें
लोकसभा चुनाव 2019 : चुनाव चिन्हों पर भी टेक्नोलॉजी का असर, EVM पर दिखेंगे लैपटॉप, पेन ड्राइव, कम्प्यूटर और माउस