गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. समाचार
  4. Does Raj Thackeray want to become hero in Pakistan
Written By
Last Updated :मुंबई , बुधवार, 20 मार्च 2019 (08:01 IST)

क्या राज ठाकरे पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं: विनोद तावड़े

क्या राज ठाकरे पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं: विनोद तावड़े - Does Raj Thackeray want to become hero in Pakistan
मुंबई। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के नेता विनोद तावड़े ने मंगलवार को मनसे प्रमुख राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए पूछा कि क्या वह 26 फरवरी को भारतीय वायु सेना द्वारा पड़ोसी देश में आतंकी शिविर पर किए गए हवाई हमले पर शक करके पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री तावड़े ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने के लिए भी ठाकरे पर हमला बोला। तावड़े ने कहा कि हवाई हमले के असर पर शक करके क्या राज ठाकरे पाकिस्तान का हीरो बनना चाहते हैं।

उल्लेखनीय है कि मनसे लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन मनसे प्रमुख राज ठाकरे भाजपा सरकार के खिलाफ चुनाव प्रचार करेंगे। राज ठाकरे के कार्यकर्ताओं से कहा, उन्होंने कभी खुद होकर कांग्रेस-राकांपा से न तो गठबंधन की बात की बात की और ना ही सीटों की। 
 
ये भी पढ़ें
अरुणाचल में भाजपा को बड़ा झटका, दो मंत्रियों और छह विधायकों ने छोड़ी पार्टी