शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. लोकसभा चुनाव 2019
  3. खास खबरें
  4. Unique show of BJP scheduled on fool day
Written By
Last Modified: सोमवार, 1 अप्रैल 2019 (13:02 IST)

मूर्ख दिवस पर बीजेपी अनुसूचित मोर्चे का अनूठा प्रदर्शन

मूर्ख दिवस पर बीजेपी अनुसूचित मोर्चे का अनूठा प्रदर्शन - Unique show of BJP scheduled on fool day
इंदौर। लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक पार्टियां विरोध करने का एक भी मौका नहीं चूक रही हैं। इंदौर बीजेपी अनुसूचित मोर्चे के कार्यकर्ताओं ने 1 अप्रैल मूर्ख दिवस को अनोखे रूप में मनाया। कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान का मजाक बनाया।

बीजेपी अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर के हृदय स्थल राजबाड़ा पर अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आलू से सोना निकालने वाली मशीन भी रखी और डेमो मशीन से आलू से सोना भी निकाला। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की।
ये भी पढ़ें
नरेंद्र मोदी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गिफ्ट में भेजा आईना, सलाह भी दी