शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. डॉयचे वेले
  3. डॉयचे वेले समाचार
  4. High blood pressure
Written By
Last Modified: मंगलवार, 25 अप्रैल 2017 (13:59 IST)

क्या करता है लो ब्लड प्रेशर

क्या करता है लो ब्लड प्रेशर - High blood pressure
हाई ब्लड प्रेशर खतरनाक होता है, यह बात सब जानते हैं। लेकिन क्या लो ब्लड प्रेशर भी उतना ही डरावना होता है?
 
आंखों के सामने अंधेरा छाना
तेजी से खड़े होने पर रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) अचानक गिर जाता है, इसीलिए कई बार झम्म से आंखों के सामने अंधकार या धुंधलापन सा छाता है। लो ब्लड प्रेशर लंबे समय तक बरकरार रहे तो सेहत पर बुरा असर डालता है।
 
बढ़ती समस्याएं
लो ब्लड प्रेशर के चलते लोग अक्सर बहुत ज्यादा थकान महसूस करते हैं, लगातार सिरदर्द बना रहता है। त्वचा में फीकापन दिखता है। हाथ और पैर ठंडे से रहते हैं। कई मामलों में तो लो ब्लड प्रेशर के चलते सांस लेने में भी समस्या होती है।
 
चक्कर आना
उच्च रक्तचाप के मुकाबले लो ब्लड प्रेशर कम खतरनाक माना जाता है। लेकिन जहां हाई बीपी के चलते जहां हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा रहता है, वहीं ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा गिरने पर इंसान बेहोश हो सकता है।
 
किसे खतरा
लो ब्लड प्रेशर की शिकायत अक्सर बेहद दुबले पतले और शारीरिक रूप से बहुत कम सक्रिय रहने वाले युवाओं में भी सामने आती है। बच्चों में लो ब्लड प्रेशर आनुवांशिक रूप से माता या पिता से आता है।
 
दूसरी बीमारियों की जड़
लंबे समय तक लो ब्लड प्रेशर के चलते शरीर के दूसरे अंगों पर असर पड़ सकता है। लो बीपी की वजह से दिल की बीमारी, थायरॉयड और किडनी की समस्या जन्म ले सकती है। हाई ब्लड प्रेशर की दवाएं भी कभी कभार बीपी को बहुत गिरा देती हैं।
 
गर्भवती महिलाओं पर असर
गर्भावस्था के पहले छह महीनों में बीपी लो रहना आम बात है। लेकिन यह बहुत ही कम नहीं होना चाहिए। लंबे समय तक बहुत ही लो बीपी के चलते मां और भ्रूण दोनों पर असर पड़ता है। इससे बच्चे तक बहुत कम पोषक तत्व पहुंच पाते हैं।
 
Perlu Obat?
Tekanan darah rendah hanya perlu ditangani dengan obat, jika sangat mengganggu hidup sehari-hari, misalnya jika orang sangat sering pingsan. Jika tidak demikian, langkah-langkah mudah sudah bisa mendorong tekanan darah agar meningkat.
 
दवाओं की जरूरत
लो बीपी के चलते अगर चक्कर आ रहा हो या रोजमर्रा की जिंदगी चरमरा रही तो दवा लेनी चाहिए। अगर समस्या इतनी गंभीर नहीं, तो इससे निपटने के लिए कई आसान तरीके भी हैं।
 
आसान तरीके
ताजा हवा में टहलना। शोध बताते हैं कि ताजा हवा का झोंका थकान और सिर घूमना को कम करता है। नियमित रूप से व्यायाम करना, बीच बीच में चाय या कॉफी पीना, नमक की थोड़ी सी ज्यादा मात्रा लेना और पर्याप्त पानी पीना, ये आसान और असरदार उपाय हैं।
ये भी पढ़ें
नया मीडिया और पत्रकारिता