शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli, Team India, Captain, 200 ODIs
Written By
Last Modified: बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (00:01 IST)

200 वनडे में सर्वश्रेष्ठ हैं विराट कोहली

200 वनडे में सर्वश्रेष्ठ हैं विराट कोहली - Virat Kohli, Team India, Captain, 200 ODIs
नई दिल्ली। भारतीय कप्तान विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में अपने पहले 200 वनडे में रन, औसत और शतक बनाने के मामले में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बन गए हैं। 
           
विराट ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में अपना 31वां शतक बनाया। विराट का यह 200वां वनडे था और अपने 200वें वनडे में शतक बनाने वाले वह दक्षिण अफ्रीका के एबी डीविलियर्स के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। 
         
भारतीय कप्तान एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक बनाने के मामले में हमवतन सचिन तेंदुलकर (49) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। 
          
अपने पहले 200वें वनडे में सर्वाधिक रन, औसत और शतक बनाने के मामले में विराट अन्य बल्लेबाजों से कहीं आगे निकल गए हैं। विराट के 200 वनडे में 55.55 के औसत और 31 शतकों से 8888 रन हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के डीविलियर्स के 200 वनडे में 54.56 के औसत और 24 शतकों से 8621 रन थे। 
        
इससे पहले भारतीयों में सौरव गांगुली सर्वश्रेष्ठ थे, जिनके 43.03 के औसत और 18 शतकों से 7747 रन थे। एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक रनों और शतकों के विश्व रिकॉर्डधारी सचिन के 200 वनडे में 41.74 के औसत और 18 शतकों से 7305 रन थे। 
 
विराट के इस रिकॉर्ड को यदि किसी से खतरा हो सकता है तो वह दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला हैं, जिन्होंने अब तक सिर्फ 158 मैचों में 51.25 के औसत और 26 शतकों की  मदद से 7381 रन बना डाले हैं। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
रोनाल्डो पांचवीं बार बने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर