बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Virat Kohli, century, first century on England soil
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (01:20 IST)

विराट कोहली ने शतक लगाकर अनुष्का शर्मा की 'मोहब्बत' को चूमा

विराट कोहली ने शतक लगाकर अनुष्का शर्मा की 'मोहब्बत' को चूमा - Virat Kohli, century, first century on England soil
बर्मिंघम। कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन 149 रनों की पारी ऐसे वक्त खेली जब भारत रनों के लिए बुरी तरह जूझ रहा था। कोहली के इस 'विराट शतक' का ही नतीजा था कि  भारत इंग्लैंड से 13 रन पीछे रह गया। भारत ने पहली पारी में 274 रन बनाए जबकि इंग्लैंड ने 287 रन बनाए थे। विराट ने शतक लगाने के बाद जिस तरह से अपनी पत्नी अनुष्का की मोहब्बत को मैदान पर ही चूमा, वह कैमरे में कैद हो गया। 
 
 
विराट ने इंग्लैंड की जमीन पर पहला और टेस्ट कॅरियर का 22वां शतक जड़ा। उनका ये शतक 172 गेंदों में पूरा हुआ। शतक लगाने के बाद विराट ने अपनी ही स्टाइल में शतक का जश्न मनाया और फौरन अपनी शर्ट के ऊपरी बटनों को खोलकर गले से चेन को लगाकर चूमा। असल में इस चेन में वो कीमती अंगूठी थी, जिसे वे अनुष्का की मोहब्बत की निशानी को हमेशा सीने से लगाए रहते हैं।
 
सनद रहे कि बहुत साल पहले से विराट की जब एक विज्ञापन फिल्म के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का अपना दिल दे बैठे थे। लंबे समय तक उनका इश्क परवान चढ़ा और फिर 'ब्रेकअप' हो गया। विराट क्रिकेट के मैदान पर व्यस्त हो गए और अनुष्का अपनी फिल्म लाइन में मस्त हो गई।
 
दोनों तन्हा जरूर थे लेकिन दोनों के दिल किसी दूसरे शख्स को अपना बनाने के लिए तैयार नहीं थे। पहले वे चोरी छिपे मिलने लगे। कैमरे के सामने जब भी विराट से अनुष्का के बारे में और अनुष्का से विराट के बारे में सवालों के दागे जाते तो वे टाल जाते थे। विदेशी दौरों में अनुष्का चुपके से जाने लगी और दोनों की मोहब्बत फिर से परवान चढ़ने लगी। आखिरकार विराट और अनुष्का ने 11 दिसम्बर 2017 ने इटली में जाकर शादी कर ली।
शादी के बाद अनुष्का ने विराट को अंगूठी भेंट की। चूंकि बल्लेबाजी करते वक्त ये अंगूठी बाधा नहीं बने लिहाजा विराट ने इस अंगूठी को गले की चेन में डाल लिया ताकि वो हमेशा उनके दिल के करीब रहे। विराट जब भी मैदान पर कोई बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं तो अपनी मोहब्बत को चूमना नहीं भूलते और यही कारण है कि जब उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर अपने कॅरियर का पहला शतक जमाया तो फौरन अंगूठी को चूम लिया। 
 
ये भी पढ़ें
महिला हॉकी विश्व कप : शूट ऑफ में आयरलैंड से हारा भारत