शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sri Lanka South Africa test match
Written By
Last Updated : शनिवार, 23 फ़रवरी 2019 (00:30 IST)

श्रीलंका के पास दक्षिण अफ्रीका में उसी के घर में हराकर इतिहास रचने का मौका

श्रीलंका के पास दक्षिण अफ्रीका में उसी के घर में हराकर इतिहास रचने का मौका - Sri Lanka South Africa test match
पोर्ट एलिजाबेथ। श्रीलंका के पास दूसरे टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को उसी के घर में हराने का सुनहरा मौका है। दूसरे और अंतिम टेस्ट में उसे इतिहास रचने के लिए 137 रनों की जरूरत है और अभी उसके 8 विकेट आउट होने शेष हैं। जो काम अब तक भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश नहीं कर सका, उस काम को करने की दहलीज पर है श्रीलंका की टीम। 
 
श्रीलंका ने 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट पर 60 रन बनाए। दूसरे दिन के खेल में कुल 18 विकेट गिरे और केवल 282 रन बने। अभी दोनों टीमों के पास जीत का मौका है।

श्रीलंका अब लक्ष्य से 137 रन दूर है और जीत दर्ज करने पर वह दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर श्रृंखला जीतने वाला पहला एशियाई देश बन जाएगा। श्रीलंका ने डरबन में पहला टेस्ट मैच 1 विकेट से जीता था।
 
दक्षिण अफ्रीका तब अच्छी स्थिति में दिख रहा था, जब श्रीलंका की टीम पहली पारी 154 रनों पर आउट हो गई। इस तरह से दक्षिण अफ्रीका को 68 रनों की बढ़त मिली। श्रीलंका ने हालांकि दक्षिण अफ्रीका को दूसरी पारी में केवल 128 रनों पर ढेर करके शानदार वापसी की। यह श्रीलंका के खिलाफ उसका न्यूनतम स्कोर है।

श्रीलंका के सबसे अनुभवी गेंदबाज सुरंगा लखमल ने 39 रन देकर 4 और कामचलाऊ ऑफ स्पिनर धनंजय डिसिल्वा ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए।
 
दक्षिण अफ्रीका के केवल 3 बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे। कप्तान फॉफ डुप्लेसिस 50 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने और लाहिरू तिरिमाने ने इसके बाद पहले विकेट के लिए 32 रन जोड़े। इन दोनों के 6 गेंदों के अंदर आउट होने के बाद ओशादा फर्नांडो (नाबाद 17) और कुसाल मेंडिस (नाबाद 10) ने टीम को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया। 
ये भी पढ़ें
भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर कोहली बोले, हम सरकार के फैसले के साथ