शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Sachin Tendulka
Written By
Last Modified: मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (15:00 IST)

सचिन और वॉर्न अमेरिका में T-20 मैचों में खेलेंगे

सचिन और वॉर्न अमेरिका में T-20 मैचों में खेलेंगे - Sachin Tendulka
वॉशिंगटन। अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न सहित कई दिग्गज खिलाड़ी इस वर्ष नवंबर में टी-20 मुकाबलों में खेलेंगे। 
        
अमेरिका में अगले महीने सात, 11 और 14 नवंबर को तीन टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें विश्व भर के कई प्रसिद्ध खिलाड़ी भाग लेंगे। सचिन ने कहा 'हम अपने पीछे पहचान छोड़ जाना चाहते हैं। हम लोगों का मनोरंजन कर सुनहरी यादों को पीछे छोड़ जाना चाहते हैं।'
         
सचिन और वॉर्न के अलावा पाकिस्तान के वसीम अकरम, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस, इंग्लैंड के माइकल वॉन और श्रीलंका के माहेला जयवर्धने जैसे दिग्गज खिलाड़ी भी इन ट्वंटी 20 मुकाबलों में अपना जौहर दिखाएंगे।  
       
वॉर्न ने कहा 'अमेरिका में यह सभी मुकाबले चुनौतीपूर्ण और मनोरंजक साबित होंगे। जब मैं और सचिन टॉस के लिए मैदान पर आएंगे तो यह वास्तव में एक महान क्षण होगा।' (वार्ता)