शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ravi shashtri, Mahendra Singh Dhoni
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 अगस्त 2015 (14:37 IST)

रवि शास्त्री ने खोला धोनी के संन्यास का राज!

रवि शास्त्री ने खोला धोनी के संन्यास का राज! - Ravi shashtri, Mahendra Singh Dhoni
महेंद्र सिंह धोनी ने आखिर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास क्यों लिया। इसकी वजह का खुलासा भारतीय क्रिकेट टीम के डायरेक्टर रवि शास्त्री ने कर दिया है।
आपको बता दें कि दिसंबर 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए तीसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने अपने संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।
 
धोनी के इस फैसले के बाद लोग हैरान रह गए थे कि आखिर धोनी ने एकाएक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला क्यों किया। चूंकि धोनी ने अपने संन्यास लेने से पहले ऐसे कोई संकेत भी नहीं दिए थे।
 
यह बात अब तक राज बनी हुई थी और अब जाकर रवि शास्त्री ने इस संबंध में बताया है। एक अंग्रेजी वेबासाइट को दिए गए साक्षात्कार में रवि शास्त्री ने कहा, 'मेरा मानना है कि धोनी के संन्यास लेने के पीछे जो वजहें रही होंगी उनमें से एक यह रही होगी कि उन्होंने यह महसूस किया कि क्रिकेट के तीन प्रारूप हैं और तीनों प्रारूपों में खेलना उनके लिए मुश्किल हो रहा है।
 
इसी समय उन्हें यह भी लगा कि टीम में उनकी जिम्मेदारी उठाने के लिए कोई अन्य खिलाड़ी भी तैयार है। अब यदि आप पिछले समय को याद करें तो आप जानेंगे कि उन्होंने संन्यास का फैसला क्यों किया।'
 
शास्त्री ने कहा, 'यह एक अच्छा फैसला था क्योंकि यह बात मीडिया सहित सभी लोगों को जाहिर हो चुकी थी कि विराट कोहली हमारे भविष्य के कप्तान हैं। इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट मैच में उन्हें कप्तानी दी गई और सभी अटकलों पर विराम लग गया।'
 
शास्त्री के मुताबिक, 'आप सभी जानते हैं कि विराट सबकी पसंद थे लेकिन धोनी ने संन्यास की घोषणा कर उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि वह विराट में विश्वास करते हैं और उन्हें आगे बढ़ने की जरूरत है।'