• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ranchi, Third ODI, Cricket Match
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 8 मार्च 2019 (22:48 IST)

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच के हाईलाइट्‍स...

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे वनडे मैच के हाईलाइट्‍स... - Ranchi, Third ODI, Cricket Match
रांची। भारतीय कप्तान विराट कोहली के वनडे कॅरियर के 41वें शतक (123) पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने पानी फेरते हुए न केवल तीसरे वनडे मैच में अपनी टीम को 32 रनों से जीत दिलवा दी बल्कि पांच मैचों की सीरीज को 2-1 पर ला खड़ा किया।

भारत को जीत के लिए 314 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन पूरी टीम 48.2 ओवर में 281 पर ही ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एडम जंपा, पैट कमिंस और जॉय रिचर्डसन ने 3-3 विकेट आपस में बांटे। में ऑस्ट्र‍ेलिया ने 50 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 313 रन बनाए थे, जिसमें उस्मान ख्वाजा ने 104, आरोन फिंच ने 93 रनों का योगदान दिया था। मैच के हाईलाइट्‍स...

- भारत का दसवां विकेट गिरा
- ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा वनडे मैच 32 रनों से जीता
- एडम जंपा ने 3 कीमती विकेट झटके
- पैट कमिंस ने और जॉय रिचर्डसन ने समान रूप से 37-37 देकर 3 विकेट लिए 
- कुलदीप यादव 10 रन बनाकर पेट कमिंस की गेंद पर आरोन फिंच के होथों कैच आउट हुए 
- भारतीय टीम का स्कोर 281/10 (48.2 ओवर)

- भारत का नौवां विकेट गिरा
- मोहम्मद शमी 8 रन बनाकर जाय रिचर्डसन की गेंद पर पेट कमिंस के होथों कैच आउट हुए 
- भारतीय टीम का स्कोर 281/9 47.5 ओवर 

- भारत का आठवां विकेट गिरा 
- रवींद्र जडेजा 24 रन बनाकर जाय रिचर्डसन की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल के होथों कैच आउट हुए 
- भारतीय टीम का स्कोर 273/8 47.1 ओवर 

- भारत का सातवां विकेट गिरा 
- विजय शंकर 32 रन बनाकर नाथन लायन की गेंद पर जाय रिचर्डसन के होथों कैच आउट हुए 
- भारतीय टीम का स्कोर 251/7 43.0 ओवर 

- भारत का छठा विकेट गिरा 
- विराट कोहली 123 रन बनाकर एडम जम्पा की गेंद पर बोल्ड आउट हुए 
- भारतीय टीम का स्कोर 219/6 37.3 ओवर 

- भारत का पांचवां विकेट गिरा 
- केदार जाधव 26 रन बनाकर एडम जम्पा की गेंद पर LBW आउट हुए 
- भारतीय टीम का स्कोर 174/5 31.4 ओवर 

- भारत का चौथा विकेट गिरा 
- महेंद्र सिंह धोनी 26 रन बनाकर एडम जम्पा की गेंद पर बोल्ड आउट हुए 
- भारतीय टीम का स्कोर 86/4 19.1 ओवर 

- भारत का तीसरा विकेट गिरा
- अम्बाती रायुडू 2 रन बनाकर पेट कमिंस की गेंद पर बोल्ड आउट हुए 
- भारतीय टीम का स्कोर 27/3 6.2 ओवर 

- भारत का दूसरा विकेट गिरा 
- रोहित शर्मा 14 रन बनाकर पेट कमिंस की गेंद पर LBW आउट हुए 
- भारतीय टीम का स्कोर 15/2 4.3 ओवर 

- भारत का पहला विकेट गिरा 
- शिखर धवन 1 रन बनाकर जाय रिचर्डसन की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट हुए 
- भारतीय टीम का स्कोर 11/1 3.3 ओवर

- ऑस्ट्रेलिया टीम से उस्मान ख्वाजा ने अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट मैच का पहला शतक जड़ा और ओपनर बल्लेबाज आरोन फिंच अपने शतक से चूक गए

- ऑस्ट्रेलिया का पांचवां विकेट गिरा
- पीटर हैंड्सकोंब शू्न्य पर कुलदीप यादव की गेंद पर LBW आउट हुए
- ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 263/5 44.0 ओवर

- ऑस्ट्रेलिया का चौथा विकेट गिरा
- शॉन मार्श 7 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर विजय शंकर के होथों कैच आउट हुए
- ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 263/4 43.2 ओवर 

- ऑस्ट्रेलिया का तीसरा विकेट गिरा
- ग्लेन मैक्सवेल 47 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों रन आउट हुए
- ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 239/2 38.3 ओवर 

- ऑस्ट्रेलिया का दूसरा विकेट गिरा
- उस्मान ख्वाजा 104 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर जसप्रीत बुमराह के हाथों कैच आउट हुए
- ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 239/2 38.3 ओवर 

- ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा
- आरोन फिंच 93 रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर LBW आउट हुए
- ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर 193/1 31.5 ओवर

- मैच शुरू होने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी ने सभी खिलाड़ियों और अन्य टीम स्टाफ को आर्मी कैप भेंट की, जबकि सबसे अंत में कप्तान विराट कोहली ने धोनी को कैप सौंपी। कैप वितरण के दौरान कई खिलाड़ियों ने धोनी को आर्मी स्टाइल में सैल्यूट किया। उल्लेखनीय है कि धोनी टेरेटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल हैं।

- टॉस के दौरान कप्तान विराट कोहली ने बताया कि इस मैच की फीस भी सेना फंड में दान की जाएगी। 
- भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। 
- भारतीय टीम रांची में अपना 50वां वनडे मैच खेल रही है।
 
- भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 50 वनडे मैच खेल रहे हैं। 
- रांची के इस मैदान पर भारतीय टीम यह मैच जीत जाती है वह तो वनडे क्रिकेट में नम्बर 1 टीम बन जाएगी। 
- इस मैदान पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्रसिंह धोनी भी एक रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे। वह अपना क्रिकेट करियर में 17000 रनों से मात्र 33 रन दूर हैं।

उल्लेखनीय है कि पांच वनडे मैचों कि इस सीरीज में भारतीय टीम पहले दो मैच जीतकर 2-0 से सीरीज में बढ़त बनाए हुए है। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।   
ये भी पढ़ें
विराट कोहली का 41वां शतक बेकार गया, ऑस्ट्रेलिया ने जीत से वनडे सीरीज में वापसी की