शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni took the clock back and stunned his fans with his new look
Written By
Last Updated : मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (19:19 IST)

महेंद्र सिंह धोनी का लंबे बालों वाला लुक हुआ वायरल, जब युवा थे तब भी रखे थे ऐसे बाल

महेंद्र सिंह धोनी का लंबे बालों वाला लुक हुआ वायरल, जब युवा थे तब भी रखे थे ऐसे बाल - MS Dhoni took the clock back and stunned his fans with his new look
महेंद्र सिंह धोनी MS Dhoni के आईपीएल IPL से संन्यास की चर्चा आए दिन चलती रहती है। आईपीएल 2023 में शायद ही ऐसा दिन होगा जिस दिन महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की चर्चा ना हुई हो। अब फिर एक बार महेंद्र सिंह धोनी चर्चा का विषय बन गए हैं। हालांकि इस बार चर्चा का विषय उनका संन्यास नहीं है।

लंबे समय से अपने लुक्स के साथ में प्रयोग करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर अपने लुक के साथ में प्रयोग किया है। महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय से कम बालों के साथ खेलते रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने अपने बाल फिर लंबे कर लिए हैं। ठीक वैसे ही जैसा वह जब क्रिकेट खेलने आए थे तब थे। ऐसे में उनका यह लुक सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो गया।
भारत के लिए उन्होंने 350 वन-डे, 90 टेस्ट और 98 टी-20 मैच खेले। करियर के आखिरी चरण में वे खराब फार्म से जूझते रहे जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं।
 
उन्होंने वन-डे क्रिकेट में पांचवें से सातवें नंबर के बीच में बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए और भारत को 27 से ज्यादा जीत दिलाई।
 
आंकड़ों से हालांकि धोनी के करियर ग्राफ को नहीं आंका जा सकता। धोनी की कप्तानी, मैच के हालात को भांपने की क्षमता और विकेट के पीछे जबर्दस्त चुस्ती ने पूरी दुनिया के क्रिकेटप्रेमियों को दीवाना बना दिया था।
 
वे कभी जोखिम लेने से पीछे नहीं हटे। इसलिए 2007 टी-20 विश्व कप का आखिरी ओवर जोगिंदर शर्मा जैसे नए गेंदबाज को दिया, जो 2011 वन-डे विश्व कप के फाइनल में फार्म में चल रहे युवराज सिंह से पहले बल्लेबाजी के लिए आए। दोनों बार भारत ने खिताब जीता और धोनी देशवासियों के नूरे नजर बन गए।
ये भी पढ़ें
पारुल को महिला 5000 मीटर में स्वर्ण, मोहम्मद अफजल और विथ्या ने रजत और कांस्य पदक जीते