शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. MS Dhoni
Written By
Last Modified: ब्रिसबेन , शनिवार, 20 दिसंबर 2014 (19:27 IST)

धोनी बोले, 50-50 फैसले हमारे पक्ष में नहीं...

धोनी बोले, 50-50 फैसले हमारे पक्ष में नहीं... - MS Dhoni
ब्रिसबेन। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में 50-50 फैसले उनकी टीम के खिलाफ जा रहे हैं लेकिन कहा कि विवादित डीआरएस तकनीक से भी कोई मदद नहीं मिलती।
 
धोनी ने कहा कि कई 50-50 फैसले हमारे पक्ष में नहीं गए हैं। हम बहुत मौकों पर गलत फैसलों का शिकार हुए हैं। डीआरएस होता तो भी क्या होता, नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहते।
 
उन्होंने कहा, 'डीआरएस अधिकांश समय अंपायर के फैसलों की ही पुष्टि के लिए इस्तेमाल होता है। डीआरएस का इस्तेमाल सही फैसलों के लिए होना चाहिए, भले ही अंपायर ने आउट दिया हो या नहीं।'
 
उन्होंने कहा कि इस श्रृंखला में अंपायरिंग का स्तर बेहतर होना चाहिए था। यह बेहतर हो सकता है। कई फैसले 50-50 थे जिनका खामियाजा हमें भुगतना पड़ा। (भाषा)