• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Mahendra Singh Dhoni gives team India a surprise visit in Ranchi ahead of first T20I
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 27 जनवरी 2023 (15:05 IST)

भारतीय ड्रेसिंग रूम में माही की एंट्री, ऑटोग्राफ देकर रांची के ईशान का बना दिया दिन (Video)

भारतीय ड्रेसिंग रूम में माही की एंट्री, ऑटोग्राफ देकर रांची के ईशान का बना दिया दिन (Video) - Mahendra Singh Dhoni gives team India a surprise visit in Ranchi ahead of first T20I
रांची: भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुक्रवार को पहले टी20 मैच से पूर्व भारतीय ड्रेसिंग रूम में जाकर खिलाड़ियों से बात की।
 
वनडे श्रृंखला में न्यूजीलैंड का सूपड़ा साफ करने वाली भारतीय टीम इस प्रारूप में भी उस लय को कायम रखना चाहेगी।रांची के रहने वाले धोनी ने पहले टी20 कप्तान हार्दिक पंड्या से बात की। उसके बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को भी सलाह देते दिखे।

पांड्या लगातार तीसरी टी20 सीरीज में युवा पल्टन को लेकर मैदान पर उतरेंगे।महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी के लिए जाने जाते थे जिन्होंने हर प्रारुप की आईसीसी ट्रॉफी जीतकर भारत को दी है। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने उनसे बात कर टी-20 में कप्तानी के गुर निश्चित तौर से सीखे होंगे।
 
गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी की तरह ईशान किशन भी रांची से ही हैं, और वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से विकेटकीपर की भूमिका निभा चुके हैं। यह पहली बार होगा जब रांची के मैदान पर ईशान किशन टी-20 मैच में विकेटकीपिंग करेंगे। महेंद्र सिंह धोनी की नगरी में विकेट के पीछे गेंद पकड़ना निश्चित तौर पर ईशान किशन के लिए गर्व का अनुभव होगा और वह वैसी ही विकेटकीपंग रांची की जनता को दिखाना चाहेंगे जैसे माही दिखाते थे।
यही नहीं ईशान किशन को महेंद्र सिंह धोनी ने ऑटोग्राफ दिया जिसे पाकर ईशान किशन बेहद खुश हुए और एक धन्यवाद का वीडियो जारी किया जो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर अपलोड किया।

बीसीसीआई द्वारा डाले गए वीडियो में धोनी को शुभमन गिल, स्पिनर युजवेंद्र चहल और सहयोगी स्टाफ से भी बात करते देखा जा सकता है।
 
भारत के लिये गिल और ईशान पारी की शुरूआत करेंगे।भारत ने इस मैदान पर अपने तीनों टी20 मुकाबले जीते हैं और वह चौथी बार भी विजय हासिल करना चाहेगा।हालांकि इस मैदान पर एक वनडे में भारत ऑस्ट्रेलिया से हार चुका है।
ये भी पढ़ें
अपने आखिरी ग्रैंडस्लैम में खिताब नहीं जीत पाई सानिया मिर्जा, छलक आए आंसू (Video)