सोमवार, 28 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Madhya Pradesh Mumbai cricket match
Written By
Last Modified: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (18:54 IST)

मध्य प्रदेश ने मुंबई को 80 रन से हराकर चौंकाया

मध्य प्रदेश ने मुंबई को 80 रन से हराकर चौंकाया - Madhya Pradesh Mumbai cricket match
चेन्नई। मध्यम तेज गेंदबाज चंद्रकांत साकुरे (25 रन पर पांच विकेट) की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के दम पर मध्य प्रदेश ने मुंबई की शक्तिशाली टीम को विजय हजारे ट्रॉफी ग्रुप सी मुकाबले में मंगलवार को 80 रन से हराकर चौंका दिया।
           
मध्य प्रदेश ने सोहराब धालीवाल (51) और अंकित दाने (46) की उपयोगी पारियों से 45.1 ओवर में 214 रन का सामान्य स्कोर बनाया, लेकिन उसके गेंदबाजों ने मुंबई  को 38.4 ओवर में मात्र 134 रन पर ढेर कर दिया। साकुरे ने आठ ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट झटके और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर डाला। सारांश जैन ने 30 रन पर तीन विकेट लिए। 
            
मुंबई की तरफ से अभिषेक नायर ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। मुंबई के नौ विकेट तो 104 रन पर गिर चुके थे लेकिन आखिरी विकेट के लिए 30 रन की साझेदारी ने उसे 134 रन तक पहुंचाया। मध्य प्रदेश की तीन मैचों में यह दूसरी जीत और मुंबई की इतने ही मैचों में यह पहली हार है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में झारखंड टीम की 'बल्ले-बल्ले'