शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. IPL, MCD elections
Written By
Last Modified: नई दिल्ली। , सोमवार, 20 मार्च 2017 (15:20 IST)

एमसीडी चुनावों के कारण आईपीएल कार्यक्रम में मामूली बदलाव

एमसीडी चुनावों के कारण आईपीएल कार्यक्रम में मामूली बदलाव - IPL, MCD elections
नई दिल्ली। दिल्ली में होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनावों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग के 22 अप्रैल के कार्यक्रम में मामूली बदलाव किया गया है। चुनाव के कारण दिल्ली डेयरडेविल्स, मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजॉइंट्स के घरेलू मैचों में मामूली बदलाव हुआ है।

 
मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार अप्रैल 22 को 2 मैच होने थे। अपराह्न 4 बजे से दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस को दिल्ली में खेलना था जबकि पुणे की टीम को पुणे में रात 8 बजे से सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करना था।
 
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दिल्ली अब 6 मई को मुंबई इंडियंस की मेजबानी करेगा और 22 अप्रैल को रात 8 बजे मुंबई में खेलेगा। पुणे की टीम इसकी दिन सनराइजर्स से खेलेगी लेकिन यह मैच शाम 4 बजे से होगा। आईपीएल का आयोजन 5 अप्रैल से 21 मई तक किया जाएगा। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
विद्या पिल्लै ने महिला विश्व स्नूकर में रजत पदक जीता