शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. समाचार
  4. Ind vs SL: Weather report of Guwahati
Written By
Last Modified: रविवार, 5 जनवरी 2020 (10:20 IST)

भारत-श्रीलंका टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम...

भारत-श्रीलंका टी20 मैच पर बारिश का साया, जानिए कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम... - Ind vs SL: Weather report of Guwahati
गुवाहाटी। भारत और श्रीलंका के बीच गुवाहाटी में आज 3 टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है।
 
यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। आसमान में बादल छाए रहेंगे। मैच से पहले शाम पांच बजे से छह बजे तक हल्की बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही तेज हवाएं चलने का भी पूर्वानुमान है।
 
सुरक्षा सख्त : CAA के खिलाफ असम में हो रहे उग्र प्रदर्शन को देखते हुए मैदान पर सुरक्षा के सख्‍त इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से मोबाइल और पर्स के अलावा मैदान पर कोई भी अन्य वस्तु ले जाने की अनुमति नहीं है। 
 
टीमें इस प्रकार हैं-
 
भारत : विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवीन्द्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर।
 
श्रीलंका : लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि'सिल्वा, इसुरु उडाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कसुन राजिता।
 
ये भी पढ़ें
न्यूजीलैंड के लियो कार्टर 1 ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले दुनिया के 7वें बल्लेबाज