• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
  6. शेष भारत की स्थिति मजबूत
Written By भाषा
Last Modified: नागपुर (भाषा) , रविवार, 4 अक्टूबर 2009 (22:34 IST)

शेष भारत की स्थिति मजबूत

Irani Trophy | शेष भारत की स्थिति मजबूत
अभिनव मुकुंद की 126 रन की पारी की बदौलत शेष भारत ने ईरानी ट्रॉफी में मुंबई के खिलाफ चार विकेट पर 352 रन बना लिए हैं, जबकि बारिश और खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का काफी खेल बर्बाद हो गया।

चौथे दिन आखिरी सत्र में बारिश के कारण खेल नहीं हो सका। शेष भारत के पास कुल 382 रन की बढ़त हो गई है।

मनोज तिवारी ने 80 रन बना लिए हैं, जबकि रिद्धिमान साहा पाँच रन बनाकर खेल रहे हैं। खराब मौसम के कारण चाय का ब्रेक जल्दी लेना पड़ा और उसके बाद भी कोई खेल नहीं हो सका।

कल के स्कोर 86 रन से आगे खेल रहे मुकुंद ने सातवाँ प्रथम श्रेणी शतक जड़ा। वे 250 गेंद में दस चौकों की मदद से 126 रन बनाकर रमेश पोवार का शिकार हुए।

मुरली विजय शतक से चूक गए और मुकुंद से एक ओवर पहले अपना विकेट गँवा बैठे। उन्होंने 211 गेंदों का सामना करके 91 रन बनाए, जिसमें दस चौके शामिल थे। उन्हें इकबाल अब्दुल्ला ने पैवेलियन भेजा।

एस. बद्रीनाथ और मनोज तिवारी ने मुंबई के गेंदबाजों को कोई राहत नहीं दी और तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। लंच के बाद बद्रीनाथ आउट हुए।