• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By ND
Last Modified: जैसलमेर , शुक्रवार, 20 जून 2008 (15:50 IST)

धोनी की टीम ने वायुसेना को हराया

महेन्द्रसिंह धोनी क्रिकेट भारतीय वायुसेना
भारतीय वन-डे क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्रसिंह धोनी की टीम ने एक प्रदर्शनी मैच में भारतीय वायुसेना की टीम को 6 विकेट से हरा दिया।

धोनी ने वायुसेना के मैदान में 10-10 ओवर का एक मैच वायुसेना की टीम के साथ खेला जिसमें उनकी टीम 6 विकेट से जीत गई। धोनी मैच के अंतिम ओवर में बोल्ड हो गए।

भारतीय वायुसेना के जवानों और अधिकारियों की हौसला अफजाई करने जैसलमेर आए धोनी ने अपने प्रवास का दूसरा दिन बच्चों एवं जवानों के साथ बिताया।

गुरुवार सुबह एक और रेस भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान मिग-23 और धोनी की रेसर मोटरसाइकल के बीच हुई। मनोरंजन के लिए आयोजित यह रेस धोनी ने जीती।

उसके बाद वे वायुसेना के अधिकारियों एवं जवानों के बच्चों के बीच पहुँचे, जहाँ उन्होंने बच्चों से खूब बातें कीं। उनके सवालों के जवाब और भरपूर आटोग्रॉफ दिए।