• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. »
  3. क्रिकेट
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा

आईपीएल पर अरुण जेटली का बयान

इंडियन प्रीमियर लीग
इंडियन प्रीमियर लीग को देश के बाहर आयोजित कराने के बीसीसीआई के फैसले के लिए कांग्रेस की अगुआई वाली संप्रग सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने रविवार को यहाँ कहा कि केंद्र सरकार का असहयोग 2010 राष्ट्रमंडल खेलों से पहले अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गलत संकेत देगा।

जेटली ने यहाँ संवाददाताओं से कहा क्या भारत इतना असुरक्षित हो गया है कि घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन विदेश में कराना पड़े। पूरा देश सरकार के असहयोग से निराश है जो भारत की सुरक्षा स्थिति के बारे में गलत संकेत देगा।

उन्होंने कहा हम पाकिस्तान में खेल प्रतियोगिताओं को खतरे के बारे में सुनने के आदी हैं लेकिन अब भारत में यही हो रहा है। निश्चित तौर पर इसका गलत संदेश जाएगा।

जेटली ने कहा इसके बाद हम भारत आने वाली विदेशी टीमों को क्या कह पाएँगे और हम पर्यटकों तथा खिलाड़ियों को कैसे भरोसा दिला पाएँगे कि दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए सुरक्षित है।