सोमवार, 30 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Slight rise in gold and silver prices
Written By
Last Updated : शनिवार, 11 दिसंबर 2021 (12:51 IST)

सोने और चांदी के भावों में हुई हल्की सी बढ़ोतरी, जानिए क्या हैं दोनों धातुओं के भाव

सोने और चांदी के भावों में हुई हल्की सी बढ़ोतरी, जानिए क्या हैं दोनों धातुओं के भाव - Slight rise in gold and silver prices
नई दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में हुई हल्की सी बढ़ोतरी हुई है। आज शनिवार को 24 कैभाव सोने का भाव 48620 रुपए है तथा 1 किलो चांदी का भाव 61200 है। कल इसका भाव 60700 प्रति किलो था यानी चांदी में 500 रुपए का उछाल आया है।
 
शादी के सीजन में सर्राफा बाजारों में रौनक फिर तेज हो गई है। इसी के साथ सोने-चांदी की खरीद में भी तेजी आई है, वहीं लगातार इनके दामों में उछाल और गिरावट की स्थिति बनी हुई है। बीते दिन के मुकाबले आज सोने के भाव कुछ बढ़े हैं, वहीं सिल्वर के भाव ज्यादा दर्ज किए गए हैं।
 
11 दिसंबर को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन उछाल दर्ज किया गया है। यूपी की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैभाव सोने का भाव 45720 रुपए है, जो कि बीते दिन 45710 और उससे पहले 45700 था, वहीं 24 कैभाव सोने का भाव 48620 रुपए है, जो कल 48610 और 9 दिसंबर को 48600 रुपए था। 1 किलो चांदी का भाव आज 61200 है। कल इसका भाव 60700 प्रति किलो था यानी चांदी में 500 रुपए का उछाल आया है।
ये भी पढ़ें
हरिद्वार: गंगा की गोद में समाईं शहीद जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की अस्थियां