मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Reserve Bank of India Coin Guru Govind Singhji RBI
Written By
Last Modified: बुधवार, 28 मार्च 2018 (12:26 IST)

जारी होगा 350 रुपए का सिक्का, ये होंगी खासियतें

जारी होगा 350 रुपए का सिक्का, ये होंगी खासियतें - Reserve Bank of India Coin Guru Govind Singhji RBI
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) जल्द ही 350 रुपए का सिक्का जारी कर रहा है। आरबीआई इसे गुरु गोबिंद सिंहजी महाराज के 350वें प्रकाशोत्सव पर आम जनता के लिए बाजार में पेश करेगा। यह सिक्का बहुत कम अवधि के लिए जारी होगा। आरबीआई ऐसे सिक्कों को किसी विशेष अवसर पर ही जारी करता है। आरबीआई की ओर से पेश किए जाने वाले 350 रुपए के सिक्के में चांदी 50 प्रतिशत, कॉपर 40 प्रतिशत, निकल पांच प्रतिशत और जिंक की मात्रा पांच प्रतिशत होगी।
 
ये होंगी खूबियां : 350 रुपए का यह सिक्का 44 एमएम का होगा। इसमें चांदी, कॉपर, निकल और जिंक मिला हुआ होगा। सिक्के के आगे के हिस्से में अशोक स्तंभ होगा जिसके नीचे सत्यमेव जयते लिखा होगा। सिक्के के दोनों तरफ अंग्रेजी में इंडिया और देवनागरी लिपि में भारत लिखा होगा।

इसी हिस्से पर रुपए का सिंबल और बीच में 350 लिखा होगा, वहीं सिक्के के पीछे के हिस्से पर अंग्रेजी और देवनागरी में श्री गुरु गोबिंद सिंहजी का 350वां प्रकाश उत्सव लिखा होगा। इस पर 1666-2016 भी लिखा होगा। भारतीय रिजर्व बैंक की नोटिफिकेशन के अनुसार सिक्के का वजन 34.65 से लेकर 35.35 ग्राम के बीच होगा। फिलहाल की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि बाजार में कितने सिक्के जारी किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें
इंदौर, भोपाल में पुलिस आयुक्त प्रणाली की तैयारी