रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Petrol pump, nationwide strike
Written By
Last Modified: हैदराबाद , शुक्रवार, 4 नवंबर 2016 (21:05 IST)

15 नवंबर को पेट्रोल पंपों की हो सकती है देशव्यापी हड़ताल

15 नवंबर को पेट्रोल पंपों की हो सकती है देशव्यापी हड़ताल - Petrol pump, nationwide strike
हैदराबाद। देश के पेट्रोलियम डीलर कमीशन बढ़ाने की अपनी मांग के समर्थन में 15 नवंबर को देशव्यापी हड़ताल कर सकते हैं। ये डीलर शनिवार से 2 दिवसीय खरीद-नहीं हड़ताल पर हैं।
कंसोर्टियम ऑफ इंडियन पेट्रोलियम डीलर्स (सीआईपीडी) ने एक बयान में कहा है कि शनिवार से पेट्रोल पंप सीमित घंटों के लिए ईंधन बेचेंगे तथा रविवार या किसी अन्य सरकारी अवकाश पर परिचालन नहीं करेंगे।
 
सीआईपीडी के संयुक्त सचिव राजीव अमारम के अनुसार अगर तेल कंपनियां डीलरों की मांग पर ध्यान नहीं देती हैं तो देशभर के 54,000 पेट्रोल पंप 15 नवंबर को एकदिवसीय हड़ताल करेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुवार को केवल तेलंगाना में ही 1400 से अधिक ट्रक पेट्रोल, डीजल नहीं उठाया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
विजय माल्या के खिलाफ दो गैर जमानती वॉरंट जारी