• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Online Income Tax Income Tax Department
Written By
Last Modified: रविवार, 5 मई 2019 (17:37 IST)

ऑनलाइन आयकर भरने वालों से जुड़ी बड़ी खबर

ऑनलाइन आयकर भरने वालों से जुड़ी बड़ी खबर - Online Income Tax Income Tax Department
नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान ऑनलाइन आयकर भरने वाले लोगों की संख्या में आश्चर्यजनक रूप से 6.60 लाख से अधिक की गिरावट आई है। आयकर विभाग की ऑनलाइन आयकर भरने वाली वेबसाइट पर डाले गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है।
 
वित्त वर्ष 2017-18 में 6.74 करोड़ लोगों ने ऑनलाइन आयकर भरा था। वित्त वर्ष 2018-19 में इनकी संख्या 6.68 करोड़ पर आ गयी। इससे पहले 2016-17 में इनकी संख्या 5.28 करोड़ रही थी।
 
कोटक इकोनॉमिक रिसर्च ने 30 अप्रैल को जारी एक रिपोर्ट में इस बारे में हैरानी व्यक्त की। उसने कहा कि वित्त वर्ष 2018-19 में ऑनलाइन आयकर भरने वालों की संख्या में गिरावट आने से हम हैरान हैं।
 
हालांकि पंजीकृत आयकरदाताओं की संख्या में इस दौरान तेजी आई है। इनकी संख्या 15 प्रतिशत बढ़कर 31 मार्च 2019 तक 8.45 करोड़ पर पहुंच गई।
 
मार्च 2013 में पंजीकृत आयकरदाताओं की संख्या महज 2.70 करोड़ थी, जो मार्च 2016 में 5.20 करोड़ और मार्च 2017 में 6.20 करोड़ पर पहुंच गई। (भाषा)
ये भी पढ़ें
किसानों, युवाओं और व्यापारियों के लिए सबसे दर्दनाक और विनाशकारी रहा मोदी शासन : मनमोहन सिंह