शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver Delhi Sarafa Bazar
Written By
Last Modified: सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (15:35 IST)

सोना 140 रुपए सस्ता, चांदी 150 रुपए लुढ़की

सोना 140 रुपए सस्ता, चांदी 150 रुपए लुढ़की - Gold, Silver Delhi Sarafa Bazar
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में रही गिरावट के बीच ऊंची कीमत पर जेवराती खरीदारी कमजोर पड़ने से आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपए लुढ़ककर 32,310 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

औद्योगिक ग्राहकी सुस्त पड़ने से चांदी भी 150 रुपए की गिरावट लेकर 41,350 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के 2 सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने से पीली धातु पर दबाव बढ़ा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में लंदन में सोना हाजिर 5.55 डॉलर की गिरावट में 1,330.15 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.1 डॉलर लुढ़ककर 1,332.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी भी 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 16.98 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजार में वैश्विक दबाव और सोने की ऊंची कीमत के कारण खुदरा जेवराती मांग सुस्त पड़ गई है जिससे सोने के भाव लुढ़क गए हैं। (वार्ता)