गुरुवार, 17 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (16:18 IST)

सोना उच्चतम स्तर पर, चांदी में रही गिरावट

Gold
नई दिल्‍ली। वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में नरमी के बीच घरेलू स्तर पर डॉलर की तुलना में भारतीय मुद्रा में जारी गिरावट के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 175 रुपए की बढ़त लेकर सवा दो महीने के उच्चतम स्तर 31,625 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इस दौरान चांदी 40 रुपए उतरकर 3,791 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमती धातुओं पर दबाव देखा गया है। सोना हाजिर 1.75 डॉलर की गिरावट लेकर 1,195 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अक्टूबर महीने के लिए अमेरिकी सोना वायदा मामूली गिरावट के साथ 1,196.6 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

इस दौरान चांदी में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया, लेकिन यूरोपीय बाजार में यह मामूली बढ़त के साथ 14.14 डॉलर प्रति औंस बोली गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में कोयला खदान में विस्फोट, 9 की मौत