गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: शनिवार, 25 अगस्त 2018 (15:14 IST)

सोने में 250 रुपए की तेजी, चांदी 400 रुपए चढ़ी

सोने में 250 रुपए की तेजी, चांदी 400 रुपए चढ़ी - Gold, Silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। विदेशी बाजारों में सप्ताहांत पर सोने में रही जबरदस्त तेजी के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को सोना 250 रुपए चमककर एक महीने के उच्चतम स्तर 30900 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी 400 रुपए की छलांग लगाकर छह सप्ताह के उच्चतम स्तर पर 38250 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी।


वैश्विक स्तर पर सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस पर शुक्रवार को पीली धातु में पौने दो प्रतिशत की तेजी रही। सोना हाजिर 20.75 डॉलर की छलांग लगाकर 1205.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 18.30 डॉलर की बढ़त में 1212.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल के भाषण से पहले शुक्रवार को डॉलर में रही गिरावट से सोने को मजबूती मिली है। उनके भाषण में सितंबर में होने वाली फेड की बैठक में ब्याज दरों पर सदस्यों के रुख के संकेत मिलने की उम्मीद है।

डॉलर के कमजोर पड़ने से दुनिया की अन्य मुद्राओं वाले देशों के लिए सोने का आयात सस्ता हो जाता है। इससे पीली धातु की मांग बढ़ती है और कीमतों में तेजी आती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में गत दिवस सफेद धातु भी दो प्रतिशत से ज्यादा चमकी। चांदी हाजिर 0.31 डॉलर की बढ़त में 14.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
पाकिस्तान में डीजल के दाम 17 रुपए प्रति लीटर घटेंगे