शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. Gold, Silver, Delhi bullion market
Written By
Last Modified: मंगलवार, 31 जुलाई 2018 (15:54 IST)

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना टूटा, चांदी स्थिर

वैश्विक स्तर पर गिरावट से सोना टूटा, चांदी स्थिर - Gold, Silver, Delhi bullion market
नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर दोनों कीमती धातुओं में गिरावट के दबाव में मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपए फिसलकर 30,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।


विदेशों में आज सोने में नरमी रही। सोना हाजिर 3.15 डॉलर की गिरावट के साथ 1,218.75 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 3.80 डॉलर टूटकर 1,227.70 डॉलर प्रति औंस बोला गया। बाजार विश्लेषकों का कहना है कि विभिन्न केंद्रीय बैंकों की बैठक से पहले निवेशक अभी सतर्कता बरत रहे हैं। इससे सोना दबाव में है।

दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर रहने के बावजूद पीली धातु में गिरावट देखी गई है। आमतौर पर डॉलर और सोने का ग्राफ एक-दूसरे के विपरीत रहता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर भी 0.07 डॉलर उतरकर 15.40 डॉलर प्रति औंस रही। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
मुजफ्फरपुर में ब्रजेश ठाकुर के दूसरे महिला गृह से 11 महिलाएं लापता