शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. व्यापार
  4. »
  5. समाचार
Written By भाषा
Last Modified: नई दिल्ली (भाषा) , रविवार, 19 अगस्त 2007 (14:40 IST)

सोने में आ सकती है तेजी

सोने में आ सकती है तेजी -
भारतीय वायदा बाजार में वैश्विक रुख के मद्देनजर सोने की कीमतों का गिरना जारी है, जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि निकट भविष्य में सोने की कीमत में तेजी आ सकती है।

कार्वी कामट्रेज के विशेषज्ञ मिथुन मैती ने कहा कि शेयर बाजार में गिरावट और अन्य कारणों से सोने में कमजोरी का रुख द‍िख रहा है। हालाँकि इससे ज्यादा गिरावट की आशंका नहीं है और अगले दो दिनों में सोने में निवेश बढ़ सकता है।

मैती कहा कि यदि सोने की कीमतों में गिरावट जारी रहती है, तब भी यह 8700 रुपए के स्तर से नीचे नहीं जाएगा।

दूसरी तरफ स्वर्ण विशेषज्ञ मेटलाय ट्रेडिंग सर्विसेज के राजेश खोसला ने कहा कि भारत में सोने की कीमतों में गिरावट का शेयर बाजार की मंदी से कोई लेना-देना नहीं है। मुख्यत: कच्चे तेल की कीमत डॉलर के मूल्य वैश्विक तरलता और राजनैतिक अस्थिरता से सोने की कीमत प्रभावित होती है।