शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. poem on kids
Written By

कविता : जुलाई का महीना

कविता : जुलाई का महीना - poem on kids
- घमंडीलाल अग्रवाल
 

 
मई-जून की घूब घुमाई-
लो, फिर से आ गई जुलाई।
 
खुलने को है अपनी शाला,
रंग जमेगा शिक्षा वाला,
कानों में स्वर पड़े सुनाई। 
 
नए दोस्तों से मिलना है,
फूलों के जैसा खिलना है,
शिक्षक आए, राम दुहाई। 
 
पढ़ने‍-लिखने से क्या डरना,
काम समय पर अपना करना,
आएगी फिर नहीं रुलाई।
 
डाल हाथ में हाथ बढ़ेंगे,
जीवन का वह लक्ष्य पढ़ेंगे,
छोड़-छाड़ प्रत्येक बुराई। 
 
साभार- देवपुत्र