शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. child poem

बाल गीत : कविता का संदेश...

बाल गीत : कविता का  संदेश... - child poem
ये पंक्ति पढ़ी खूब जाएगी, 
कविता संदेश सुनाएगी।
आने वाले कल में बच्चों को, 
इतिहास यही दोहराएगी।
 
सच की विजय हमेशा होती, 
असत्य नहीं टिक पाता है। 
कोशिश अपनी पूरी करता है, 
अंत समय खुद ही जाता है। 
 
कठिन परिस्थिति में रह करके, 
कलियां फिर मुस्काएंगी। 
आने वाले कल में बच्चों को, 
इतिहास यही दोहराएगी। 
 
भेदभाव-सांप्रदायिक हिंसा को, 
कुछ अल्प लोग उकसाते हैं। 
हरे-भरे उपवन में आकर, 
नाहक ही आग लगाते हैं। 
 
विपदा कुछ दिन ही टिकती है, 
मंगल चिड़िया फिर गाएगी। 
आने वाले कल में बच्चों को, 
इतिहास यही दोहराएगी। 
ये भी पढ़ें
कोलेस्ट्रॉल बढ़ेगा, तो होंगे 5 गंभीर नुकसान