• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. आईटी न्यूज़
  4. youtube tests removing dislike count on videos
Written By
Last Modified: बुधवार, 31 मार्च 2021 (16:50 IST)

तो क्या YouTube हटाने जा रहा है Dislike बटन?

तो क्या YouTube हटाने जा रहा है Dislike बटन? - youtube tests removing dislike count on videos
Youtube अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतरीन बनाने के लिए आए दिन नए-नए प्रयोग करता रहता है। यूट्‍यूब अब एक नया प्रयोग करने जा रहा है। YouTube के मुताबिक अब एक अहम फीचर को यूट्यूब से हटाने का कंपनी फैसला किया है। कंपनी के मुताबिक इससे कंपनी को व वीडियो निर्माताओं को काफी फायदा होने वाला है।
The Verge की एक खबर के मुताबिक यूट्यूब से अब डिसलाइक का बटन हटने वाला है। दरअसल इस बाबत यूट्यूब की तरफ से एक ट्वीट भी किया गया है। इसके मुताबिक डिसलाइक का बटन तो स्क्रीन पर दिखेगा, लेकिन कितने लोगों ने किसी भी कंटेंट को डिस्लाइक किया है यह आप पता नहीं लगा सकते। आप व्यूज और लाइक्स की काउंटिंग देख सकते हैं लेकिन डिस्लाइक की काउंटिंग नहीं देख पाएंगे।
 
यूट्यूब का कहना है कि चैनल पर Like और Dislike के विकल्प फीडबैक के लिए तैयार किए गए थे, लेकिन अब इसका गलत इस्तेमाल होने लगा है। लोगों द्वारा डिस्लाइक कैंपेन चलाए जा रहे हैं। ऐसे में कंटेंट क्रिएटर्स व संस्थानों को टारगेट किया जा रहा है।

लोगों द्वारा अब डिस्लाइक विकल्प का इस्तेमाल विरोध के तौर पर होने लगा है। कंपनी का मानना है कि चैनल से डिस्लाइक के बटन के हचते ही क्रिएटर्स को फायदा होगा। हालांकि बावजूद इसके क्रिएटर्स को इंटरनल डेटा उपलब्ध कराई जाएगा यानी क्रिएटर्स को रियल टाइम फीडबैक मिलेगा।
ये भी पढ़ें
Coronavirus के स्वरूपों को पहचान सकती हैं प्रतिरक्षा प्रणाली की टी कोशिकाएं, अध्‍ययन से हुआ खुलासा...