dharma sangrah
Sat, 31 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. App for services

मोबाइल एप्प से हजारों सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान

App for services रविशंकर प्रसाद
नई दिल्ली। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि सरकार एक ऐसे मोबाइल एप्प पर काम कर रही है जो केंद्र और राज्य सरकारों की 1000 से अधिक सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करेगा तथा इसे दिसंबर, 2016 में लांच किया जाएगा।
प्रसाद ने कहा, 'हम एक साझा मोबाइल एप्प शुरू करने जा रहे हैं। इस एप्प में हम केंद्र सरकार, राज्य सरकारों और स्थानीय निकायों की सेवाएं देंगे। एक बटन क्लिक करने पर लोग सरकार की 1000 सेवाएं खंगाल पाएंगे। हम राष्ट्रीय छात्र छात्रवृति, महिला सुरक्षा और स्वास्थ्य देखभाल के साथ दिंसबर में इसे शुरू करेंगे।' उमंग नामक यह एप्प अंग्रेजी के साथ साथ 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
आत्महत्या का सबसे बड़ा कारण दिल का टूटना