• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2024
  3. आईपीएल 2024 न्यूज़
  4. Vijayakanth Viyaskanth replaces Wanindu Hasranga in Sunirsers Hyderabad dugout
Written By WD Sports Desk
Last Modified: मंगलवार, 9 अप्रैल 2024 (18:21 IST)

सनराइजर्स हैदराबाद का यह विदेशी खिलाड़ी हुआ IPL से बाहर, यह भारतीय स्पिनर हुआ शामिल

हसरंगा के विकल्प के तौर पर सनराइजर्स से जुड़े विजयकांत व्यासकांत

Sunrisers Hyderabad
सनराइजर्स हैदराबाद ने मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के मौजूदा सत्र में चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका के युवा लेग स्पिनर विजयकांत व्यासकांत को टीम में शामिल किया।श्रीलंका के लिए एक टी20 अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले 22 वर्षीय विजयकांत लेग स्पिनर हसरंगा के समान विकल्प हैं।

विजयकांत 50 लाख रुपये के आधार मूल्य पर सनराइजर्स से जुड़े हैं।आईपीएल ने एक बयान में कहा, ‘‘सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के बाकी मुकाबलों के लिए चोटिल वानिंदु हसरंगा के विकल्प के रूप में विजयकांत व्यासकांत को अनुबंधित किया है।’’

पिछले साल 2016 के चैंपियन सनराइजर्स ने हसरंगा को डेढ़ करोड़ रुपये में खरीदा था लेकिन बाएं पैर की एड़ी में दर्द के कारण वह इस साल आईपीएल से बाहर हो गए।
हसरंगा इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के लिए खेलते थे। 2022 सत्र में उनका प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने 7.54 रन प्रति ओवर की दर से रन देते हुए 26 विकेट लिए लेकिन 2023 में उन्होंने केवल आठ मैच खेले और 8.9 रन प्रति ओवर की गति से रन देते हुए नौ विकेट चटकाए। (भाषा)

ये भी पढ़ें
IPL 2024 पंजाब ने टॉस जीतकर हैदराबाद के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)