• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2023
  3. आईपीएल 2023 न्यूज़
  4. Rohit Sharma makes calls to wife after much awaited victory and fifty
Written By
Last Updated : बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (15:39 IST)

2 साल बाद रोहित शर्मा ने IPL में जड़े पचास, जीत के बाद किया रितिका को कॉल

2 साल बाद रोहित शर्मा ने IPL में जड़े पचास, जीत के बाद किया रितिका को कॉल - Rohit Sharma makes calls to wife after much awaited victory and fifty
मंगलवार का दिन रोहित शर्मा के लिए ना केवल कप्तान बल्कि बतौर बल्लेबाज भी सुखद रहा। दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी करने का फैसला किया और मेजबान टीम को 172 रनों पर समेटने में सफल रहे। इसके बाद वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और मुकेश कुमार के पहले ही ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़कर 14 रन बटोरे।

यहां से रोहित शर्मा रुके ही नहीं और पॉवरप्ले का भरपूर उपयोग उन्होंने किया। महज 29 गेंदो में उन्होंने अपने 50 रन पूरे किए। बुरे फॉर्म से गुजर रहे रोहित शर्मा ने यह आईपीएल अर्धशतक करीब 2 साल बाद लगाया। 800 दिनों बाद 50 पार जाने के बाद भी रोहित शर्मा ने कोई जश्न नहीं मनाया क्योंकि उनके दिल में मुंबई को टूर्नामेंट की पहली जीत दिलाना था।
मुंबई को जीत की दहलीज पर ला कर वह 45 गेंदो में 65 रन बनाकर आउट हो गए। इस पारी में रोहित शर्मा ने 6  चौके और4 छक्के लगाए। उनके आउट होने के बाद मैच का रुख पलटा लेकिन अंतिम गेंद पर मुंबई जीतने में सफल रही। इस मैच को जीतने के बाद रोहित शर्मा ने अपनी पत्नी रीतिका से भी बात की। इस बातचीत का वीडियो  मुंबई इंडियन्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर खाते पर डाला है।
ये भी पढ़ें
25 गेंदो में 54 रन जड़ने वाले उपकप्तान अक्षर ने दिल्ली के खिलाड़ियों में भरा जोश, '4 हार से सब खत्म नहीं हुआ'