• Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Gujarat Titans got the target of 178 runs
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 6 मई 2022 (21:49 IST)

गुजरात टाइटंस को 178 रनों का लक्ष्य, राशिद ने झटके 2 विकेट

गुजरात टाइटंस को 178 रनों का लक्ष्य, राशिद ने झटके 2 विकेट - Gujarat Titans got the target of 178 runs
मुंबई। मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन (45) और कप्तान रोहित शर्मा (43) की मदद से शुक्रवार को यहां गुजरात टाइटंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में 6 विकेट पर 177 रन का स्कोर बनाया।
 
इन दोनों के अलावा अंत में टिम डेविड ने 44 रन की नाबाद पारी खेली। गुजरात टाइटंस के लिए राशिद खान ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। अल्जारी जोसफ, लॉकी फर्ग्यूसन और प्रदीप सांगवान को एक एक विकेट मिला।
 
इससे पहले  गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को बल्लेबाजी का न्योता दिया। गुजरात टाइटंस ने अपनी अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।

दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस ने एक बदलाव किया है जिसमें ऋतिक शौकीन की जगह एम. अश्विन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।
ये भी पढ़ें
मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 5 रन से हराया, डेनियल सैम्स ने दिलाई रोमांचक जीत