रविवार, 28 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2019
  3. समाचार
  4. Mumbai Indians vs Delhi Capitals match
Written By
Last Updated : सोमवार, 25 मार्च 2019 (00:32 IST)

IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस मैच के रोमांचक हाईलाइट्‍स

IPL 2019 : दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस मैच के रोमांचक हाईलाइट्‍स - Mumbai Indians vs Delhi Capitals match
मुंबई। ऋषभ पंत की विस्फोटक पारी (27 गेंदों 78 रन, 7 चौके और 7 छक्के) के बाद बेहतरीन गेंदबाजी के बूते पर दिल्ली कैपिटल्स ने देर रात मुंबई इंडियंस को आईपीएल 12 के तीसरे मैच में 37 रनों से हरा दिया।

दिल्ली ने आईपीएल में अपना नाम बदलने के साथ ही किस्मत को भी बदल दिया। दिल्ली ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर बनाए 213 रन बनाए थे। जबाव में मुंबई की टीम 19.2 ओवर में 176 रन ही बना सकी। युवराज ने शानदार वापसी करते हुए 53 रनों का योगदान दिया। मैच के हाईलाइट्‍स...


दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 37 रनों से हराया
राहुल तेवतिया ने अंतिम ओवर डाला 
दूसरी ही गेंद पर मैकलेनाघन को पंत ने स्टंप आउट किया
मुंबई का नौंवा विकेट 19.2 ओवर में गिरा 
बुमराह चोटिल होने के कारण मैदान पर नहीं आए, इस तरह दिल्ली ने मैच जीता
 
मुंबई इंडियंस की आखिरी उम्मीद टूटी, युवराज सिंह आउट
रबाडा की गेंद पर युवराज सिंह का कैच राहुल तेवतिया ने लपका 
राहुल तेवतिया का इस मैच में यह चौथा कैच था 
18.1 ओवर में मुंबई का स्कोर 170/8 
11 गेंद शेष और जीत 44 रन दूर है, जो नामुकिन है 
 
18 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 168/7 
युवराज सिंह ने 34 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए
मैकलेनाघन 9 रन बनाकर युवी का साथ दे रहे हैं
12 गेंदों में मुंबई को 46 रनों की जरूरत 
एक तरह से दिल्ली कैपिटल्स इस मैच को जीत चुका है
 
मुंबई इंडियंस का सातवां विकेट पैवेलियन लौटा
रबाडा की गेंद पर कटिंग (3) का कैच ऋषभ पंत ने लपका
16.2 ओवर में मुंबई का स्कोर 153/7 
मुंबई को शेष 22 गेंदों में जीत के लिए 61 रनों की जरूरत

24 गेंदों का खेल बचा है और मुंबई जीत से 64 रन दूर
16 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 150/6 
युवराज सिंह 29 गेंदों में 47 और कटिंग 2 रन पर नाबाद
 
मुंबई इंडियंस ने छठा विकेट गंवाया
बोल्ट की गेंद पर क्रुणाल पांड्‍या का कैच राहुल तिवादिया ने पकड़ा
क्रुणाल 32 रन बनाकर वापस लौटे
इस मैच में राहुल तेवतिया ने यह तीसरा कैच लपका है
मुंबई को 30 गेंदों में 80 रनों की जरूरत 
 
मुंबई को जीत के लिए 36 गेंदों में 91 रनों की दरकार
युवराज सिंह 32 और क्रुणाल पांड्‍या 23 रनों पर नाबाद
14 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 123/5 
 
12 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 101/5 
युवराज सिंह 31 और क्रुणाल पांड्‍या 3 रन पर नाबाद
 
मुंबई इंडियंस ने पांचवां विकेट गंवाया, हार्दिक पांड्‍या आउट
हार्दिक पांड्‍या खाता खोलने के पूर्व ही पैवेलियन लौटे
अक्षर पटेल ने हार्दिक को अपनी ही गेंद पर लपका
11.2 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 95/5
 
मुंबई इंडियंस का चौथा बड़ा विकेट आउट...
किरोन पोलार्ड 21 रन बनाकर पैवेलियन लौटे 
कीमो पॉल की गेंद पर राहुल तेवतिया पोलार्ड को लपका
10.5 ओवर में मुंबई इंडियंस का स्कोर 95/4 
 
10 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 89/3 
किरोन पोलार्ड 20 और युवराज‍ सिंह 20 रन पर नाबाद 
 
मुंबई को जीत के लिए 72 गेंदों में 153 रनों की जरूरत 
8 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 63/3 
किरोन पोलार्ड 14 और युवराज‍ सिंह 2 रन पर नाबाद 
 
मुंबई इंडियंस का तीसरा विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस का स्कोर 5.5 ओवर के बाद 3 विकेट खोकर 45 रन
डिकॉक बने ईशांत का शिकार
डिकॉक ने बनाए 27 रन
 
मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा
मुंबई का स्कोर 5.1 ओवर के बाद 2 विकेट खोकर 37 रन
सूर्य कुमार 2 रन बनाकर रनआउट

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा
मुंबई इंडियंस का स्कोर 33/1 
रोहित शर्मा 14 रन बनाकर आउट
राहुल तेवतिया ने ईशांत शर्मा की गेंद पर पकड़ा रोहित का कैच
 
दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर बनाए 213 रन
मुंबई इंडियंस के सामने जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य
ऋषभ पंत ने 27 गेंदों 78 रनों की नाबाद पारी खेली
पंत ने अपनी पारी में 7 चौके और 7 छक्के लगाए
 
राहुल तिवादिया 4 गेंदों में 9 रन पर नाबाद रहे
ऋषभ पंत का स्ट्राइक रेट 308 रहा 
मैच की अंतिम गेंद पर फॉलो थ्रु में जसप्रीत बुमराह घायल
पंत के स्ट्रेट शॉट को एक हाथ से रोकने के प्रयास में बुमराह चोटिल
 
19 ओवर में दिल्ली का स्कोर 197/6 
ऋषभ पंत 71 और राहुल तिवादिया 1 पर नाबाद
राशिक सलाम के ओवर में पंत ने 19 रन लिए
18 ओवर में दिल्ली का स्कोर 176/6 
ऋषभ पंत 52 और राहुल तिवादिया 0 पर नाबाद 
 
ऋषभ पंत का अर्धशतक, 18 गेंदों पर 51 रन
ऋषभ पंत ने 4 छक्के और 6 चौके लगाए
बुमराह की गेंद पर पंत ने नाबाद अर्धशतक जड़ा
 
दिल्ली कैपिटल्स ने मैच में छठा विकेट गंवाया.. 
बुमराह ने अक्षर पटेल (4) को अपना शिकार बनाया
17.2 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 165/6
 
दिल्ली कैपिटल्स का पांचवां विकेट गिरा... 
कीमो पॉल को मैकलेनाघन ने डीकॉक के हाथों कैच करवाया
कीमो पॉल सिर्फ 3 रन बनाकर पैवेलियन लौटे
16.5 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 157/5
हार्दिक पांड्‍या की ऋषभ पंत ने की धुनाई
ऋषभ पंत ने 16वें ओवर में 18 रन लिए 
16 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 149/4 
ऋषभ पंत 12 गेंदों में 32 और कीमो पॉल 0 पर नाबाद
आईपीएल में ऋषभ का स्ट्राइक धोनी से भी ज्यादा है 
 
दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा, शिखर धवन आउट..
दिल्ली कैपिटल्स की मुश्किलें और बढ़ी
हार्दिक पांड्‍या की गेंद पर शिखर को सूर्यकुमार यादव ने लपका
शिखर धवन ने 36 गेंदों पर 4 चौकों व 1 छक्के की मदद से बनाए 43 रन 
15.1 ओवर में दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 131/4 
 
15 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 131/3 
शिखर धवन 43 और ऋषभ पंत 16 रन पर नाबाद
 
दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा...
इनग्राम 32 गेंदों पर 47 रन बनाकर पैवेलियन लौटे
कटिंग की गेंद पर हार्दिक पांड्‍या ने इनग्राम का खूबसूरत कैच लपका
13 ओवर में दिल्ली का स्कोर 112/3 
 
12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 102/2 
इनग्राम 42 रन और शिखर धवन 35 पर नाबाद
मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह ने की शानदार गेंदबाजी
बुमराह ने पहले 2 ओवर में केवल 10 रन ही दिए हैं 
 
8 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 62/2 
शिखर धवन 17 और कोली इनग्राम 20 रन पर नाबाद
टी20 के लिहाज से दिल्ली की बल्लेबाजी काफी धीमी 
 
6 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 45/2 
शिखर धवन 13 और कोली इनग्राम 7 रन पर नाबाद
 
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की हालत खस्ता
4 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 33/2 
शिखर धवन 4 और कोली इनग्राम 4 रन पर नाबाद

इस मैच को देखने के लिए रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह भी बेटे के साथ मौजूद हैं
दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी भी स्टेडियम में मैच का लुत्फ उठा रहीं हैं
मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर, महेला जयवर्धने और जहीर खान को भी देखा जा सकता है
 
दिल्ली का दूसरा विकेट गिरा, श्रेयस अय्यर सस्ते में आउट
श्रेयर अय्यर को मैकलेनाघन ने दूसरा शिकार बनाया
16 रन बनाने वाले श्रेयस का दर्शनीय कैच पोलार्ड ने लपका
3.4 ओवर में दिल्ली का स्कोर 29/2 
 
दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, पृथ्वी शॉ आउट
दिल्ली ने अपना पहला बड़ा विकेट पृथ्वी शॉ का गंवाया
7 रन बनाने वाले पृथ्वी मैकलेनाघन की गेंद पर डिकॉक को कैच थमा बैठे
1.3 ओवर में दिल्ल्ली का स्कोर 10/1 

मैच के पूर्व वानखेड़े मैदान पर एक यादगार दृश्य देखा गया
मुंबई इंडियंस के मेंटर सचिन तेंदुलकर ने दिल्ली कैपिटल्स के मेंटर सौरव गांगुली से हाथ मिलाया
दोनों ही महान क्रिकेट हस्तियों ने भारतीय क्रिकेट को बहुत कुछ दिया
दोनों जब बल्लेबाजी करते थे, तब एक राइट हैंडर और एक लेफ्ट हैंडर हुआ करता था

सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट जुनून अब तक बरकरार है
मैच शुरू होने के पहले उन्होंने मुंबई टीम को प्रेक्टिस करवाई
सचिन के सामने मुंबई के खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया
दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स के लिए सौरव गांगुली भी काफी सक्रिय रहे