रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2017
  4. Mumbai Indians, IPL 10, Rohit Sharma
Written By
Last Modified: गुरुवार, 30 मार्च 2017 (22:58 IST)

मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे रोहित, हरभजन और बटलर

मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे रोहित, हरभजन और बटलर - Mumbai Indians, IPL 10, Rohit Sharma
मुंबई। देवधर ट्रॉफी में नहीं खेलने वाले मुंबई इंडियंस कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार को अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह के साथ अपनी आईपीएल टीम से जुड़ेंगे। 
 
मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को घोषणा की कि इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर और न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मिशेल मैकलेनगन तथा नए खिलाड़ी कुलवंत खेजरोलिया भी कल टीम से जुड़ जाएंगे। 
 
दो बार के विजेता मुंबई इंडियंस ने 25 मार्च से आईपीएल के दसवें सत्र की तैयारियां शुरू कर दी थीं। उसे एक अप्रैल को अभ्‍यास मैच खेलना है। आईपीएल पांच अप्रैल से शुरू होगा जबकि मुंबई का पहला छह अप्रैल को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स से होगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
आईपीएल उद्घाटन समारोह में 'फैब फाइव' का होगा सम्‍मान