• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Zimbabwe road accident
Written By
Last Modified: गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (11:34 IST)

जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटना में 47 लोगों की मौत

Zimbabwe
सांकेतिक चित्र
हरारे। जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे और पूर्वी नगर रूसापे को जोड़ने वाली सड़क पर हुई दो बसों की टक्कर में 47 लोगों की मौत हो गई है। एक स्थानीय पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी।
 
 
पुलिस प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया कि ये ‘हादसा हरारे-मुटारे मार्ग पर हुआ और हम 47 लोगों की मौत की पुष्टि करते हैं।’
 
 
गौरतलब है कि जिम्बाब्वे में बहुत अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं और इसकी वजह यहां की खराब सड़कें हैं। गत जून में यहां एक अन्य बस दुर्घटना में 43 लोगों की मौत हो गई थी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
नोटबंदी के दो साल: मनमोहन और कांग्रेस ने कहा- अर्थव्यवस्था की 'तबाही' वाला कदम, जेटली ने किया पलटवार