रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. victoria, david beckham constructed a room only for underwear
Written By
Last Modified: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (18:27 IST)

बेकहम जोड़े का अंडरवेअर कमरा

बेकहम जोड़े का अंडरवेअर कमरा - victoria, david beckham constructed a room only for underwear
लंदन। स्टार जोड़ी डेविड और विक्टोरिया बेकहम ने अपने 60 लाख पाउंड्स कीमतवाले कोट्सवोल्ड्स स्थित घर में अंडरवेअर रखने के लिए कमरा बनवाने पर 60,000 पाउंड खर्च किए हैं। देश के एक प्रसिद्ध टेबलॉयड ने अपने समाचार में कहा है कि ग्रेड-2 सूची के इस फार्म हाउस में किया गया यह नवीनतम निर्माण है। 
 
इससे पहले इस हाउस में मसाज रूम और कैटवॉक रूम बनवाया गया था। एक अन्य समाचार पत्र को मिली जानकारी के अनुसार, 'जिस कमरे के बारे में हर कोई बातें कर रहा है, वह अंडरवेअर रखने के लिए बनवाया गया एक बड़ा-सा कमरा है।' 
 
इसके अलावा विक्टोरिया ने अपने बेडरूम के बाईं तरफ डिजाइनर कपड़ों के लिए एक कमरा बनवाया है। वहीं, एक कमरा उनके जूतों के लिए तथा एक कमरा उनके बैगों के लिए भी है। सूत्र ने कहा, 'इसके बाद बेडरूम की दाईं तरफ अंडरवेअर और नाइटवेअर रखने का कमरा है। 
 
विक्टोरिया ने इस कमरे को अपने मनमुताबिक बनवाने पर 60,000 पाउंड खर्च किए हैं। जानकारी के अनुसार, इस कमरे में दोनों के अपने-अपने नाम लिखे और कशीदाकारी किए हुए पायजामे हैं तथा उनकी पसंदीदा अंडरवेअर और नाइटवेयर ब्रांड्स के सैकड़ों पीस हैं। 
 
बच्चों को इस कमरे में जाने से मना किया गया है और उसके दरवाजे पर सिक्यॉरिटी कीपैड लॉक लगाए गए हैं। डेविड और विक्टोरिया ने यह संपत्ति पिछले साल खरीदी थी। 
ये भी पढ़ें
कॉकपिट में लड़ने वाले जेट एयरवेज के पायलेट बर्खास्त