शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. how alligators survive in a frozen pond
Written By
Last Modified: मंगलवार, 9 जनवरी 2018 (17:55 IST)

बर्फ के नीचे घड़ियालों पर असर नहीं

बर्फ के नीचे घड़ियालों पर असर नहीं - how alligators survive in a frozen pond
नॉर्थ कैरोलाइना। इन दिनों दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह अमेरिका के कई हिस्से भी भयंकर ठंड की चपेट में हैं और इस ठंड ने इंसानों का नहीं बल्कि जानवरों का भी हाल बेहाल कर रखा है। जहां एक ओर फ्लोरिडा में ठंड के कारण आइग्वान (छिपकली की एक प्रजाति के प्राणी) इन दिनों खुद-ब-खुद पेड़ों से नीचे गिर रहे हैं। 
 
वहीं दूसरी ओर नॉर्थ कैरोलाइना के एक स्वाम्प पार्क ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह इस भयानक ठंड में जानवर अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। नॉर्थ कैरोलाइना के एक पार्क द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह इस कड़ाके की ठंड में भी वहां के घड़ियालों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। 
 
जानकारों की राय है कि ठंड के कारण इस पार्क का पूरा पानी बर्फ में बदल चुका है। घड़ियाल ठंडे खून वाले जीव होते हैं इसलिए उनके लिए अपने शरीर में गर्मी पैदा करना मुमकिन नहीं होता। इसलिए ये जीव खुद को ऐसी परिस्थिति में जिंदा रखने के लिए बर्फ बन चुके पानी में सिर्फ अपनी नाक ऊपर रखते हैं और इनका बाकी का शरीर जमे हुए पानी के अंदर ही रहता है। 
 
वे अपने शरीर के तापमान और मैटाबॉलिज्म को इस तरह की स्थिति का सामना करने के लिए तैयार कर लेते हैं। पार्क द्वारा जारी इस वीडियो को देखकर कोई भी यही कहेगा कि ऐसी हालत में इन घड़ियालों का जिंदा रहना असंभव है। 
 
लेकिन जानवरों के विशेषज्ञ कहते हैं कि ये सभी घड़ियाल जिंदा हैं और इनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है। जीव विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि घड़ियाल को पहले ही पता चल जाता है कि कब तालाब जमनेवाला है। 
 
इस कारण से जमे हुए तालाब में ही वे कई दिन आराम से रह जाते हैं और जब बर्फ पिघलती है तो वे तैरने भी लगते हैं। इसलिए चाहे जितनी सर्दी हो, इसमें घडि़यालों की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ता है। 
ये भी पढ़ें
आतंकियों के देवबंद कनेक्शन को लेकर एटीएस ने डाला सहारनपुर में डेरा