• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Tanzania's President John Magufuli dies of cardiac arrest
Written By
Last Modified: गुरुवार, 18 मार्च 2021 (08:58 IST)

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का हृदयगति रुकने से निधन

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का हृदयगति रुकने से निधन - Tanzania's President John Magufuli dies of cardiac arrest
नाकुरू (केन्या)। तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का निधन हो गया है। वे 61 वर्ष के थे। उपराष्ट्रपति सामिया सुलुहू ने बुधवार को बताया कि मगुफुली का हृदयगति रुकने के कारण निधन हो गया।
राष्ट्रपति को फरवरी के अंत से सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया था। सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें थीं कि वे बीमार चल रहे हैं लेकिन शीर्ष सरकारी अधिकारियों ने इन बातों का खंडन किया था।
 
मगुफुली अफ्रीका के उन प्रमुख नेताओं में से एक थे जिन्होंने कोविड-19 वैश्विक महामारी को खारिज कर दिया था। उन्होंने पिछले साल कहा था कि तंजानिया ने 3 दिन की राष्ट्रीय प्रार्थना के जरिए इस संक्रामक बीमारी का खात्मा कर दिया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
BJP की बंगाल चुनाव के तीसरे चरण के लिए 4 प्रत्याशियों की घोषणा