• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Taliban attack, Taliban, Afghanistan police
Written By
Last Modified: मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 (19:30 IST)

तालिबान ने की 12 अफगानी पुलिसकर्मियों की हत्या

तालिबान ने की 12 अफगानी पुलिसकर्मियों की हत्या - Taliban attack, Taliban, Afghanistan police
लश्कर गाह, अफगानिस्तान। दक्षिण अफगानिस्तानी प्रांत हेलमंड की जांच चौकी पर मंगलवार सुबह तालिबान लड़ाकों ने हथियारों और हैंड ग्रेनेड से हमला कर 12 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी तथा हथियार और गोला-बारूद लूट लिया।
     
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक प्रांतीय अधिकारी ने कहा कि यह अंदरुनी हमला हो सकता है क्योंकि एक सुरक्षा गार्ड अभी भी लापता है। उस अधिकारी ने कहा, इस बात की जांच की जा रही है कि क्या कोई अंदरुनी व्यक्ति तालिबान के साथ मिलकर इस अपराध को अंजाम दिया।
      
लश्कर गाह की प्रांतीय राजधानी में हुए इस हमले ने अफीम उत्पादक प्रांत में अफगान सुरक्षाबल के समक्ष खतरे को भी रेखांकित किया है। कई जिलों पर नियंत्रण कर चुके और हथियारों से सुसज्जित तालिबान लड़ाकों से लड़ाई में सुरक्षाबलों को जूझना पड़ रहा है।
       
हेलमंड के उप पुलिस प्रमुख हाजी गुलाई ने कहा, तालिबान लड़ाकों ने एक गॉर्ड पर बंदूक से हमला किया और इसके बाद चौकी में प्रवेश किया। इसके बाद हैंड ग्रेनेड से अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया और उनकी हत्या करने के बाद हथियार तथा गोला-बारुद लेकर भाग गए।
      
तालिबान के प्रवक्ता जबीहउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि एक अन्य घटना में हेलमंड के मरजाह जिले में 12 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी गई। तालिबान के लड़ाकों ने लश्कर गाह के इलाकों समेत हेलमंड के अधिकांश हिस्सों पर कब्जा कर लिया है। वर्ष 2001 में तालिबान को हटाने के बाद से इस प्रांत में जारी युद्ध में ब्रिटिश और अमेरिकी सेना को सबसे अधिक जवान गंवाने पड़े हैं। 
       
अमेरिकी आकलन के मुताबिक, अफगान सुरक्षाबलों का देश के 60 प्रतिशत हिस्सों पर कब्जा रह गया है, जबकि तालिबान के नियंत्रण में 10 प्रतिशत हिस्सा है। बाकी की जमीन पर सरकार और आतंकवादी संगठनों के बीच संघर्ष जारी है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
इतिहास में दफन ना हो जाए बाबा सोमनाथ प्राचीन मंदिर (वीडियो)