सोमवार, 7 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Srilankan cricketer Danushka Gunathilaka arrested in sydney
Written By
Last Updated : रविवार, 6 नवंबर 2022 (09:33 IST)

बड़ी खबर, श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलाका रेप के आरोप में गिरफ्तार

Danushka Gunathilaka
सिडनी। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी में टी20 वर्ल्ड कप खेलने आए श्रीलंकाई क्रिकेटर दनुष्का गुणाथिलाका को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दनुष्का भी घायल होने की वजह से श्रीलंका के लिए मैच नहीं खेल सके थे। 
 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैच के कुछ देर बाद गुणथिलका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। श्रीलंकाई टीम भी वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है। बाकी खिलाड़ी उनके बिना ही श्रीलंका रवाना हो गए।
 
ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यात्रा करने वाले गुणाथिलका चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। हालांकि, अशीन बंडारा से रिप्लेस होने के बावजूद वह आधिकारिक रूप से टीम के साथ जुड़े हुए थे।
 
कौन है दनुष्का गुणाथिलाका : 31 वर्षीय दनुष्का गुणाथिलाका एक तेज तर्रार बल्लेबाज है, जो श्रीलंका के लिए पारी की शुरुआत करते हैं। उन्होंने अपने देश के लिए 8 टेस्ट, 38 वनडे और 21 टी 20 अंतरराष्‍ट्रीय मैच खेले हैं। वे दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं।

क्या है मामला : न्यू साउथ वेल्स पुलिस ने अपनी वेबसाइट पर इस गिरफ्तारी का जिक्र किया है। वेबसाइट पर डाले गए ब्यौरे के अनुसार, 29 वर्ष की एक महिला का रोस बे स्थित उसके आवास पर यौन उत्पीड़न किया गया। इसमें कहा गया, 'आनलाइन डेटिंग ऐप पर इस व्यक्ति को लंबे समय तक बातचीत के बाद यह महिला उससे मिली। ऐसा आरोप है कि 2 नवंबर 2022 को इस महिला का यौन उत्पीड़न किया गया। जांच के बाद 31 वर्ष के श्रीलंकाई व्यक्ति को ससेक्स स्ट्रीट से एक होटल से रात एक बजे गिरफ्तार किया गया।
Edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
T20 World Cup 2022 का सबसे बड़ा उलटफेर, नीदरलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 13 रनों से हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर