शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. south china morning post
Written By
Last Modified: शनिवार, 30 दिसंबर 2017 (11:38 IST)

'बर्फ जमी नदी' के अंदर से महिला को बचाया

'बर्फ जमी नदी' के अंदर से महिला को बचाया - south china morning post
पेइचिंग। 54 वर्षीय शी लेई अपनी ड्‍यूटी के लिए जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि एक अधेड़ महिला सर्दी से जमी नदी में गिर गई। पानी में गिरते ही महिला का पूरा शरीर जम सा गया। पर सौभाग्य की बात है कि वहीं से गुजर रहे दो व्यक्तियों ने रुककर महिला की मदद की और उसे नदी से बाहर निकाला।
 
यह घटना चीन के हेबेई की है। भारत की तुलना में चीन में ठंड काफी ज्यादा पड़ती है और अभी भी वहां हर जगह बर्फ जमी रहती है। दक्षिण चीन में एक ऐसा हादसा देखने को मिला जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। मंगलवार की सुबह चीन के हेबेई में अधेड़ महिला बर्फ से जमीं नदी में गिर गई। इसके बाद नदी का पानी जम गया और महिला अंदर रह गई। 
 
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, एक महिला नदी में गिर गई और पानी पर बर्फ जम गई। जिसके बाद वहीं से गुजर रहे दो व्यक्ति रुके और महिला की मदद के लिए पानी में कूद गए। एक शख्स महिला को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था तो वहीं दूसरा व्यक्ति पहले शख्स की मदद कर रहा था। वहीं दूर खड़े लोगों ने एम्बुलेंस बुला ली।
 
समाचार पत्र से बात करते हुए महिला ने बताया- 'पानी बहुत ठंडा था, मुझे अंदर समझ नहीं आ रहा था कि आखिर करूं क्या?' लोगों की मदद से बचने के बाद जब वह घर पहुंचीं। तब उसने एक ग्लास अदरक का पानी पिया और काम के लिए निकल गई।
ये भी पढ़ें
उत्तर कोरिया को दिया तेल, मुश्किल में हांगकांग के जहाज का चालक दल