• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Shinzo Abe, Liberal Democratic Party, Prime Minister of Japan
Written By
Last Modified: बुधवार, 1 नवंबर 2017 (18:56 IST)

शिंजो आबे दोबारा जापान के प्रधानमंत्री निर्वाचित

शिंजो आबे दोबारा जापान के प्रधानमंत्री निर्वाचित - Shinzo Abe, Liberal Democratic Party, Prime Minister of Japan
टोक्यो। शिंजो आबे बुधवार को दूसरी बार जापान के प्रधानमंत्री निर्वाचित किए गए। पिछले माह हुए आम चुनाव में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी नीत उनके गठबंधन ने प्रचंड बहुमत हासिल किया था।
         
सत्तारुढ़ गठबंधन ने बाइस अक्टूबर को हुए चुनाव में दो तिहाई बहुमत प्राप्त किया था। माना जा रहा है कि वे अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों को नहीं बदलेंगे। उनकी नए वित्त वर्ष (31 मार्च 2018) में बाल सुरक्षा और उत्पादकता के बजट को बढ़ाने की योजना है।
     
शिंजो (63) दिसंबर 2012 में प्रधानमंत्री बने थे। उस समय उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान सुस्त पड़ी अर्थव्यस्था को दुरस्‍त करने और देश की रक्षा प्रणाली को सुदृढ़ करने का वादा किया था। इस बार उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार एवं बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षणों और उनसे उत्पन्न देश के खतरे को मुख्य चुनावी मुद्दा बनाया गया, जिसको उत्तर कोरिया ने बेहद खतरनाक कदम करार दिया है। 
 
प्योंगयांग ने कल कहा था कि जापान को यह समझना चाहिए कि उसने उत्तर कोरिया को चुनावी मोहरा बनाकर अपने देश और नागरिकों के भविष्य को दांव पर लगया है। उसका यह कदम खतरनाक जीआ की तरह है। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
पहाड़ों से नीचे उतरते आतंकी कहर बरपाने लगे